• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनी डेस्क सॉफ्टवेयर डाउनलोड कराकर कर ली 10 लाख की धोखाधड़ी

Fraud of Rs 10 lakh by downloading Any Desk software - Udaipur News in Hindi

धोखेबाज ने खुद को बताया महाराष्ट्र का, रुपए निकालने के बाद व्हाट्सएप कॉल भी किया उदयपुर। नजदीकी सलूम्बर जिले के कूण क्षेत्र के एक युवक के साथ 10 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। धोखेबाज ने खुद को महाराष्ट्र का युवक बताते हुए क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं होने पर उसके बंद होने का हवाला दिया।
उसने युवक को एनी डेस्क सॉफ्टवेयर का लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करने को कहा। उसके झांसे में आए पीडित ने ऐप डाउनलोड कर लिया। जिसके बाद धोखेबाज व्यक्ति ने सॉफ्टवेयर में अपना नाम, पता और आधार कार्ड सहित कई फार्मलिटिज पूरी की। जिसके बाद उसके मोबाइल पर कॉल आया और उसके रिसीव करते ही उसका मोबाइल हैंग हो गया।
पूरा मोबाइल डेटा आरोपी ने डाउनलोड कर लिया और उसके बैंक खाते से 10 किश्तों में 10 लाख 7 हजार 692 रुपए निकाल लिए। धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति ने पहले पीड़ित के खाते से 10 लाख रुपए निकाल लिए और बाद में पीड़ित के मोबाइल पर व्हाएट्स ऐप कॉल भी किया। इस घटना को लेकर पीड़ित ने कूण थाने में मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fraud of Rs 10 lakh by downloading Any Desk software
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, online fraud, rs 10 lakh, youth, koon area, salumber district, fraudster, maharashtra, credit card closure, any desk software, download link, crime news in hindi, crime news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved