• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोंक : नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां, हादसे रोकने के दावे कागजी

Tonk: Road safety rules flouted on national and state highways, claims of preventing accidents are only on paper - Tonk News in Hindi

टोंक। शहर से गुजरने वाले नेशनल और स्टेट हाइवे पर सड़क सुरक्षा के नियमों की खुली अवहेलना की जा रही है। प्रतिदिन एक-दो सड़क हादसे होते रहते हैं, बावजूद इसके NHAI और परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। हाइवे पर आवारा जानवरों की मौजूदगी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गई है। तेज रफ्तार वाहन अक्सर इन जानवरों की चपेट में आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इस समस्या को देखते हुए NHAI और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाने की आवश्यकता है। हाल ही में सड़क सुरक्षा के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए गए थे, लेकिन धरातल पर स्थिति में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा। दूसरी ओर, हाईवे कंपनियों द्वारा मनमर्जी से टोल वसूली की जा रही है, जबकि सुरक्षा के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk: Road safety rules flouted on national and state highways, claims of preventing accidents are only on paper
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, road safety, rules, flouted, national, state highways, claims, preventing, accidents, only, paper, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved