• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोंक : पुलिस लाइन में जमी कलेक्टर-एसपी की होली, जवानों ने कंधों पर बिठाकर किया डांस

Tonk : Collector and SP celebrated Holi at the Police Lines, with soldiers dancing with them on their shoulders. - Tonk News in Hindi

टोंक। जिले में होली और धुलंडी के पर्व पर कानून-व्यवस्था संभालने के बाद, गुरुवार को पुलिस महकमे ने पूरे उत्साह के साथ होली मनाई। टोंक पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और एसपी राजेश कुमार मीना पहली बार शामिल हुए। दोनों अधिकारियों की टोंक में यह पहली होली थी। एसपी को कंधे पर बिठाकर झूमे जवान पुलिस लाइन के ग्राउंड में आयोजित इस उत्सव में डीजे की धुन पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया। जवानों में इतना उत्साह था कि उन्होंने एसपी राजेश कुमार मीना को कंधों पर बिठा लिया और काफी देर तक थिरकते रहे। कलेक्टर और एसपी ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और जवानों का उत्साह बढ़ाया।
कलेक्टर ने की 'कोड़ामार होली' की प्रशंसा
कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने टोंक की होली को बेहद 'कलरफुल' बताया। उन्होंने कहा कि टोंक की प्रसिद्ध कोड़ामार होली और सम्राट की सवारी के आयोजन बहुत ही शानदार रहे। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि युवा पीढ़ी भी इन पारंपरिक रीति-रिवाजों को निभाने में काफी रुचि ले रही है।
शांतिपूर्ण रहा उत्सव
एसपी राजेश कुमार मीना ने जिले के पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि जवानों की मुस्तैदी के कारण पूरे जिले में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ड्यूटी के कारण जवान मुख्य पर्व पर होली नहीं खेल पाए थे, इसलिए आज जिले भर में थाना स्तर पर पुलिस होली मनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk : Collector and SP celebrated Holi at the Police Lines, with soldiers dancing with them on their shoulders.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk police holi celebration, collector kalpna agarwal, sp rajesh kumar meena, kodamar holi tonk, police line dance, rajasthan police festival, samrat ki sawari tonk, law and order peaceful holi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved