• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वंदे मातरम के 150 वर्ष पर सीएमएचओ व बीसीएमओ कार्यालय में गूंजा राष्ट्रगीत

The national anthem resonated in the CMHO and BCMO offices on the 150th anniversary of Vande Mataram. - Tonk News in Hindi

टोंक। जन-जन में राष्ट्रीय गौरव, सेवा भावना, राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने और स्वदेशी उत्पादों के प्रति सम्मान को जागृत करने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टोंक एवं समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालयो में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह चैधरी ने बताया कि ‘वंदे मातरम कार्यक्रम’ के अंतर्गत आज सीएमएचओ कार्याल व जिले के सभी बीसीएमओ कार्यालयो में राष्ट्रगीत के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही देशभक्ति और स्वदेशी चेतना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थानों में कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ गीत व राष्ट्रगान का सामुहिक गायन कर देशप्रेम की भावना को नई ऊर्जा दी। इस अवसर पर संस्थानों में स्वच्छता व स्वदेशी का संकल्प लेकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The national anthem resonated in the CMHO and BCMO offices on the 150th anniversary of Vande Mataram.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national anthem, resonated, cmho, bcmo, offices, anniversary, vande mataram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved