• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोंक में 7 जुलाई कोहोगा आचार्य वर्धमान सागर का भव्य मंगल प्रवेश

On 7th July, Acharya Vardhman Sagar will have a grand Mangal Pravesh in Tonk - Tonk News in Hindi

टोंक। बीसवीं सदी के प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांतिसागर महाराज की परंपरा के पंचम पट्टाचार्य आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ का बिजोलिया से विहार जारी है। शुक्रवार को आचार्य श्री ससंघ महात्मा गांधी विद्यापीठ, नयागांव रानीपुरा से विहार कर सेंट पॉल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम हुआ। 5 जुलाई को प्रातः 4.5 किलोमीटर विहार कर अरनिया नील चौराहे के पास छान पहुंचेंगे। यहां आहारचर्या संपन्न होगी। आचार्य ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि समय का जीवन में बड़ा महत्व है। हर कार्य समय पर ही शोभा देता है। जब तक हाथ-पैरों में शक्ति है, तब तक कमाने में आनंद आता है। जब तक पाचन शक्ति ठीक है, तब तक खाने में आनंद आता है। जब तक मन में प्रेम और वात्सल्य है, तब तक खिलाने में आनंद आता है। समय पर किया गया कार्य फलदायी होता है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों की आवश्यकताएं सीमित थीं। आकुलता कम थी। इसी कारण वे सुख-शांति से जीवन जीते थे। आपस में प्रेम, भाईचारा और वात्सल्य का संबंध था। एक चूल्हे पर पचास-सौ लोगों का भोजन बनता था। आज दो भाई भी साथ बैठकर भोजन नहीं कर पा रहे हैं।
समाज अध्यक्ष पदमचंद आड़रा और चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष भागचंद फुलेता ने बताया कि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का 7 जुलाई को टोंक में भव्य मंगल प्रवेश होगा। 9 जुलाई सोमवार को मंगल कलश स्थापना की जाएगी। इसकी तैयारियां नसिया परिसर में जोरों पर चल रही हैं। वर्षायोग की व्यवस्था में 250 युवा और 150 से अधिक महिलाएं सेवा में जुटी हैं।
टोंक में आचार्य का गाजे-बाजे से स्वागत होगा। मंगल प्रवेश पर भव्य अगवानी की जाएगी। इस अवसर पर धर्मचंद दाखिया, राजेश सर्राफ, धर्मेंद्र पासरोटियां, राजेश बोरदा, विमल बरवास, लालचंद फुलेता, कमल सर्राफ, पप्पू नमक, मुकेश बरवास, बेनी प्रसाद कल्ली, सोनू बरवास, सुनील सर्राफ, आदिश गंगवाल, ओम ककोड, अंशुल, सुमित, अनिल, अम्मू, लोकेश कल्ली सहित कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On 7th July, Acharya Vardhman Sagar will have a grand Mangal Pravesh in Tonk
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acharya vardhman sagar, mangal pravesh, tonk, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved