• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दूसरे प्रयास में मोहम्मद बासीर खान ने हासिल की आरएएस में सफलता, टोंक का बढ़ाया गौरव

Mohammad Basir Khan Achieves RAS Success in Second Attempt, Brings Honor to Tonk - Tonk News in Hindi

-पहले पटवारी परीक्षा में हुए सफल, अब 603वीं रैंक के साथ आरएएस में चयन टोंक। प्रतिभा, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो सफलता की मंजिल अवश्य मिलती है। इसे चरितार्थ करते हुए टोंक छावनी निवासी मोहम्मद बासीर खान ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षा में दूसरे प्रयास में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। खान ने आरएएस परीक्षा में 603वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, समाज और शहर में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि मोहम्मद बासीर खान ने गत माह पटवारी भर्ती परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की थी, जिसके बाद उन्होंने टोंक तहसील में पटवारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। अब आरएएस में चयन के बाद उन्हें राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की अनुशंसा पर प्रथम नियुक्ति प्रवर्तन निरीक्षक के पद पर दी गई है। वे सोमवार को जयपुर स्थित खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के खाद्य भवन में प्रवर्तन निरीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। मोहम्मद बासीर खान आरएसी टोंक में पदस्थापित लेखाधिकारी मोहम्मद ताहिर खान एवं शिक्षिका अमीना खातून के पुत्र हैं। उन्होंने बीटेक में सिविल ब्रांच से शिक्षा प्राप्त की है। खान ने वर्ष 2023 में आरएएस परीक्षा का पहला प्रयास किया था, जिसमें उन्हें 1251वीं रैंक मिली थी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर मेहनत करते हुए दूसरे प्रयास में 603वीं रैंक हासिल कर अपनी सफलता का परचम लहराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mohammad Basir Khan Achieves RAS Success in Second Attempt, Brings Honor to Tonk
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mohammad basir khan, ras result, rajasthan administrative service, ras selection, rpsc, tonk news, rajasthan government jobs, enforcement inspector, patwari recruitment, success story, civil engineering, competitive exams, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved