• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मालपुरा अस्पताल 950 मरीजो का आउटडोर ,सबसे ज्यादा सर्दी जुकाम बुखार वायरल ग्रस्त मरीज

Malpura Hospital has 950 outdoor patients, most of them are suffering from cold, fever and viral diseases. - Tonk News in Hindi

मालपुरा। क्षेत्र में इन दिनों मौसमी बीमारियो का प्रकोप है। लगातार बरसात के बाद अब तीन दिनों से पड़ रही धूप गर्मी के कारण मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया। हालत यह है कि राजकीय जिला अस्पताल में आउटडोर बढ़ कर 900 से 950 तक पहुचने लगा है।

खास बात यह है कि अस्पताल में आने वाले मरीजो में सबसे ज्यादा सर्दी जुकाम ओर बुखार तथा वायरल से ग्रस्त पाए जा रहे है। स्थिति यह है कि अस्पताल टाइम खतम होने के बाद एमरजेंसी ड्यूटी दौरान भी वायरल पीड़ित मरीजों का तांता लगा रहता है। उधर भर्ती वार्ड में भी रोगियों की संख्या बढ़ने के कारण बेड कम पड़ने लगे है। वार्ड में बेड के मुकाबले मरीजो की संख्या अधिक होने से बैंच पर लोगो का इलाज किया जाता है। नन्हे बालको में भी वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है। बच्चों के वार्ड में भी बेड कम पड़ रहे है। अस्पताल के प्रभारी अधिकारी डॉ कैलाश सामरिया ने कहा है कि मौसमी बीमारियों के प्रकोप के कारण अस्पताल में आइटडोर बढ़ कर 900 से 950 पहुच गया। सबसे ज्यादा जुकाम बुखार वायरल का असर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Malpura Hospital has 950 outdoor patients, most of them are suffering from cold, fever and viral diseases.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: malpura hospital, outdoor patients, suffering, cold, fever, viral diseases, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved