• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला प्रमुख सरोज बंसल ने जनजातीय बाहुल्य ग्रामो के विकास हेतु बनने वाले ग्राम विकास प्लान की कार्यशाला का शुभारंभ

District head Saroj Bansal inaugurated the workshop of village development plan to be made for the development of tribal dominated villages - Tonk News in Hindi

टोंक। जिला प्रमुख सरोज बसंल ने बुधवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 2025-26 के तहत आदि कर्मयोगी आमुखीकरण कार्यशाला 10 से 12 सितम्बर तक का दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभांरभ किया गया। कार्यशाला जिला परिषद सभागार टोंक में आयोजित की जा रही है।

जिला प्रमुख सरोज बसंल ने कार्यशाला में उपस्थित सहभागियो को संबोधित करते हुए कहा कि धरती आबा में चयनित ग्रामों के सम्पूर्ण विकास हेतु संबंधित ग्राम में जाकर उनकी आवश्यकतानुसार प्लान तैयार करे। जिससे कि ग्राम का सम्पूर्ण विकास हो सके। सभी प्रतिभागी कार्यशाला में तीन दिवस तक उपस्थित रहकर अभियान अन्तर्गत बतायी जारही जानकारियों को ब्लॉक लेवल तथा ग्राम लेवल तक लेकर जावे जिससे कार्य योजना बनाने में आसानी हो। परशुराम धानका मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, टोंक द्वारा बताया गया कि टोंक जिले में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 6 ब्लाकों में (टोंक-8, टोडारायसिंह-3,पीपलू-46, देवली-22, उनियारा-23, निवाई-21) इस प्रकार कुल 135 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों का चयन किया गया है। अभियान के तहत इन ग्रामों में सभी विभागों से संबंधित सम्पूर्ण विकास कार्य करवाये जावेंगे। अभियान के तहत जिला स्तर पर पांच आदि कर्मयोगी एवं ब्लॉक स्तर पर 5-5 आदि कर्मयोगी का चयन किया गया है एवं ग्राम स्तर पर आदि साथी एवं आदि सहयोगी का चयन किया गया। जिला स्तरीय आदि कर्मयोगी का राज्य स्तर पर चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उदयपुर में किया गया है। जिसमें जिला स्तरीय आदि कर्मयोगी प्रशिक्षण प्राप्त कर ब्लॉक स्तर के आदि कर्मयोगियों को तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित करेंगें। प्रशिक्षण उपरान्त प्रशिक्षित ब्लॉक स्तरीय आदि कर्मयोगी अपने-अपने ब्लॉक के चयनित ग्रामों में जाकर आदि साथी एवं आदि सहयोगियों को प्रशिक्षित करेगें।
जिससे ग्राम विकास योजना तैयार करेगें। ग्राम विकास योजना का 2 अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभा में अनुमोदन करवाकर ग्राम विकास योजना को ब्लॉक स्तर पर भिजवायेगें। ब्लॉक स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदन कर जिला स्तर पर भिजवायेगें जो जिला स्तर जिला कलेक्टर टोंक की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति में अनुमोदन करवाया जाकर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग राजस्थान उदयपुर को भिजवाया जावेगा। कार्यशाला में रामरतन सौकरिया अतिरिक्त जिला कलक्टर टोंक, सरोज मीना उपनिदेशक महिला बाल विकास विभाग टोंक, खुशबू शर्मा परियोजना अधिकारी लेखा जिला परिषद टोंक, डॉ. जितेन्द्र शर्मा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टोंक, घनश्याम मीना अधिशाषी जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग टोंक, महेन्द्र मीना सहायक विकास अधिकारी प्रभारी धरती आबा जिला परिषद टोंक आदि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District head Saroj Bansal inaugurated the workshop of village development plan to be made for the development of tribal dominated villages
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district head, saroj bansal, inaugurated, workshop, village, development plan, tribal dominated, villages, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved