• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेत किनारे मिले खून से सने धारदार हथियार और मोबाइल के पुर्जे, इलाके में दहशत

Blood-stained sharp weapons and mobile phone parts found on the edge of a field, sparking panic in the area - Tonk News in Hindi

टोंक। जिले के पीपलू उपखंड क्षेत्र के गांव कुरेडी से पासरोटिया जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे पाए गए धारदार हथियारों ने इलाके में सनसनी मचा दी है। हथियार खून से सने पाए गए, जिससे ग्रामीणों में भय और दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मौके से दो कुल्हाड़ी, चार अन्य धारदार हथियार और मोबाइल के पुर्जे बरामद हुए हैं। हथियारों पर खून के निशान मिलने के बाद किसी अनहोनी की आशंका गहरी हो गई। कुरेडी के ग्रामीणों ने सबसे पहले इस घटना की सूचना पीपलू थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस कांस्टेबल विष्णु और मुकेश ने सभी हथियारों और मोबाइल के पुर्जों को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। इस दौरान मौके पर राकेश चौधरी (कुरेडी), लोकेश कुरेड़ा, विष्णु जांगिड़, रामजस जाट, आशाराम समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Blood-stained sharp weapons and mobile phone parts found on the edge of a field, sparking panic in the area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: blood-stained, sharp weapons, mobile phone, parts, found, sparking, panic, area, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved