• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की संगठनात्मक तैयारियां

BJP Intensifies Organizational Preparations for Panchayat Elections - Tonk News in Hindi

-अजमेर संभाग चुनाव प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का किया आह्वान

टोंक। आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा जिला कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में अजमेर संभाग चुनाव प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने की। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, मतदाताओं से संपर्क, कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर मंथन किया गया। चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव गांवों के विकास और मजबूत स्थानीय नेतृत्व से जुड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए आपसी समन्वय एवं अनुशासन के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोडऩे का प्रयास करें। पंचायत चुनाव में बूथ स्तर की मजबूती महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन पूरी तैयारी और रणनीति के साथ चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर जिले में संगठन पूरी तरह सक्रिय है। कार्यकर्ता बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में पंचायत स्तर पर बैठकों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सुझाव रखे तथा चुनाव से संबंधित जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। राजस्थान में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम हाल ही में घोषित किया गया है और नामांकन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी सामने आई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, संभाग सहप्रभारी विष्णु चेतानी, जिला प्रभारी रामानंद गुर्जर, सहप्रभारी शक्ति सिंह, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, सतीश चंदेल, पूर्व जिला प्रमुख सरोज बंसल, सत्यनारायण चौधरी, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाड़ोलिया, संतकुमार जैन, ओमप्रकाश पांडे, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, बबलू टैंकर, प्रधान काबरा, ममता जाट, राजेंद्र राणावत, रामचंद्र गुर्जर, राजेश शर्मा, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, शकुंतला वर्मा, राधेश्याम चावला, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा, मोनिका जैन, राजेश मंगल, विजय मालवानी, रत्तीराम पहाडिय़ा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव सहित मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Intensifies Organizational Preparations for Panchayat Elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, rajasthan panchayat elections, tonk news, arun chaturvedi, chandraveer singh chauhan, bjp organization, booth level campaign, panchayati raj elections, rajasthan politics, voter outreach, election preparation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved