• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घर में घुसकर महिला पर निर्मम हमला, आधा दर्जन से अधिक लोगों ने की बेरहमी से मारपीट

A woman was brutally attacked inside her home by more than half a dozen men. - Tonk News in Hindi

महिला गंभीर रूप से घायल, तीसरी बार हुआ हमला : पुलिस पर लापरवाही के आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश टोड़ारायसिंह। उपखण्ड के उनियारा खुर्द गांव में रविवार को दिनदहाड़े एक महिला के साथ हुई मारपीट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, घर में अकेली महिला पर आधा दर्जन महिला पुरूषों ने घर में घुसकर निर्मम हमला किया। महिला को बुरी तरह पीटने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के समय महिला का पति भगवान सिंह खेत पर गया हुआ था। इस दौरान अचानक कुछ लोग घर में आए और महिला से लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट करने लगे। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। परिजनों की मदद से मौके पर पहुंची मोर थाना पुलिस ने गंभीर घायल अवस्था में महिला को तुरंत उप जिला अस्पताल टोडारायसिंह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गंभीर घायल महिला की पहचान समझ कंवर निवासी उनियारा खुर्द के रूप में हुई है। पीडि़ता के पति भगवान सिंह ने बताया कि बीते कुछ महीनों में यह तीसरी बार उनके परिवार पर हमला किया गया है। इससे पहले भी बदमाशों ने उनके साथ गंभीर मारपीट की थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।पीडि़त परिवार ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया, जिससे हमलावरों के हौसले बुलंद हैं।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती, तो यह तीसरी घटना नहीं होती। इस वारदात से पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पर मोर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A woman was brutally attacked inside her home by more than half a dozen men.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman, brutally, attacked, inside, टोडारायसिंह, टोंक, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved