• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला स्तरीय निगरानी समिति और शिकायत निराकरण समिति की बैठक आयोजित

District Level Monitoring Committee and Grievance Redressal Committee meeting organized - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। राजस्थान सरकार कृषि (गु्रप-1) विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ एवं रबी 2022-23 में फसल बीमा संबंधी जारी अधिसूचना में दिये गये प्रावधानुसार फसल बीमा योजना के सन्दर्भ में जानकारी प्रदान करने हेतु एवं फसल बीमा योजना की जिले में निगरानी हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति (डीएलएमसी) व जिला स्तरीय शिकायत निराकरण समिति की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर अंश दीप की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार कक्ष श्रीगंगानगर में किया गया।

बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद श्रीगंगानगर डॉ. जीआर मटोरिया द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2023 में कपास, ग्वार, मूंगफली, मूंग, धान, मोठ व तिल फसलों की बीमित राषि व कृषक हिस्सा राशि के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा बीमा कम्पनी प्रतिनिधियों व बैंकर्स को अवगत करवाया गया कि खरीफ 2022 में लगभग 18 लाख बीमा पॉलिसियां जारी की गई थी, परन्तु खरीफ 2023 में आज दिनांक तक लगभग 12 लाख बीमा पॉलिसिंया ही जारी की गई है। इसके सन्दर्भ में जिला कलक्टर द्वारा बीमा कम्पनी प्रतिनिधियों व बैंकर्स को अद्यतन हेतु शेष रही बीमा पॉलिसियों को निर्धारित समय से पूर्व जारी करने के निर्देश दिये गये ताकि खरीफ सीजन के दौरान फसलों में सम्भावित नुकसान की भरपाई हो सके। जिला कलक्टर द्वारा रबी 2022-23 के अन्तर्गत 10 हैक्टर या अधिक भुमि के लिए बीमित कृषकों के दस्तावेजों की जाँच/ऑडिट की जा चुकी है तथा जिन कृषकों की ऑडिट बीमा कम्पनी द्वारा निर्धारित समय सीमा में नही प्रस्तुत की है, सभी बीमित कृषकों को उपज में आई कमी के अनुसार नियमानुसार भुगतान करने का निर्णय सर्वसम्मति से किया गया। डॉ. मटोरिया एवं बैठक में उपस्थित सदस्यों से चर्चा की गई कि रबी 2021-22 में एनसीआईपी पोर्टल दर्ज बीमित क्षेत्र व कृषकों के अपना खाता पोर्टल पर भू-स्वामित्व क्षेत्र मे अन्तर पाया गया जिसके सन्दर्भ में बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा अवगत करवाया गया कि श्रीकरणपुर तहसील में अधिकांश कृषक विदेश में निवास कर रहे है, जिनके द्वारा अपने परिजनों को पॉवर ऑफ अटॉर्नी तथा लीज डीड इत्यादि प्रदान किये जाने के कारण भूमि क्षेत्र व बीमित क्षेत्र में अन्तर प्रतीत हो रहा है जबकि बीमा प्रतिनिधियों द्वारा उक्त दस्तावेजों का बैंक स्तर से परीक्षण नही किया गया है, केवल मात्र अपना खाता पोर्टल के आधार पर विसंगति दर्शायी गई है।
इस सन्दर्भ में जिला कलक्टर द्वारा एसबीआई बीमा प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि बीमा कम्पनी द्वारा बीमित क्षेत्र के सम्बंध में समस्त दस्तावेंजो की जाँच निर्धारित समय सीमा में नही किये जाने के कारण विसंगति की आपत्ति निरस्त की जाकर सभी बीमित कृषकां के आवेदनों को स्वीकृत कर उपज में आई कमी के अनुसार नियमानुसार भुगतान किया जाये। गिर्राज प्रसाद मीणा सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, श्रीगंगानगऱ द्वारा अवगत करवाया गया कि रबी 2022-23 में 94 प्रतिशत फसल कटाई प्रयोग ऑनलाईन ऐप के माध्यम से सम्पादित किये गये है।
जिला कलक्टर द्वारा एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लि. के राज्य प्रतिनिधि तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लि0, के प्रतिनिधि व अग्रणी जिला प्रबन्धक श्रीगंगानगर को निर्देशित किया कि आगामी सप्ताह में बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि व सम्बंधित बैंक प्रतिनिधि क्लेम सम्बंधी प्रकरणों में आपसी समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खण्ड, श्रीगंगानगर एल. एन. बैरवा द्वारा सभी बैंकर्स से आग्रह किया कि अभी तक बुवाई क्षेत्र के विरूद्ध बैंक अधिक से अधिक क्षेत्र की बीमा पॉलिसियां जारी की जायें तथा बैठक के सचिव संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषदए श्रीगंगानगर डॉ. जी.आर. मटोरिया द्वारा सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित कर जिला कलक्टर की अनुमति से बैठक का समापन किया गया।
बैठक में प्रबन्धक, नाबार्ड श्रीगंगानगऱ, नरेश चन्द्र जैन, अग्रणी जिला प्रबंधक, श्रीगंगानगर, हरबंस सिंह, उप निदेशक कृषि (सांख्यिकी) श्रीगंगानगर, प्रीती गर्ग उप निदेशक उद्यान, उप निदेशक कृषि, डॉ. रमेश चन्द्र बराला, गिर्राज प्रसाद मीणा सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, श्रीगंगानगऱ, फसल बीमा हेतु वर्तमान में अधिकृत फसल बीमा कम्पनी क्षेमा जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लि. के राज्य एवं जिला प्रतिनिधि, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लि. के राज्य प्रतिनिधि तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लि0, के जिला प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Level Monitoring Committee and Grievance Redressal Committee meeting organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, government of rajasthan agriculture department, pradhan mantri fasal bima yojana, district collector, ansh deep, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved