• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ : देथा

Benefits of government schemes reach the last person: Detha - Sri Ganganagar News in Hindi

-जिला प्रभारी सचिव ने बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश श्रीगंगानगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में जिले के प्रभारी सचिव एवं उच्च व तकनीकी शिक्षा सचिव भवानी सिंह देथा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने, योजना संबंधी जागरूकता एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गंगानगर में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसलिये सभी जिला स्तरीय अधिकारी यात्रा के सुचारू क्रियान्वयन के लिये गंभीरतापूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियां को चेक लिस्ट के अनुसार कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे।
बैठक में उन्होंने पंचायती राज, स्वास्थ्य, रसद, जलदाय सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविरों में आमजन को देते हुए अधिक से अधिक पंजीकरण करवायें। जिला और उपखण्ड स्तर पर यात्रा के प्रत्येक दिवस की प्रगति की समीक्षा की जाये।
इस अवसर पर जिला कलक्टर अंशदीप, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह, नगर विकास न्यास सचिव कैलाशचंद्र शर्मा, नगर परिषद आयुक्त यशपाल आहूजा, मोहनलाल अरोड़ा, राकेश सोनी, मोहनलाल सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Benefits of government schemes reach the last person: Detha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, vikas bharat sankalp yatra, technical education secretary, bhawani singh detha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved