• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीकर जिला प्रभारी सचिव ने किया शिविरों का निरीक्षण, लाभार्थियों को किये वितरित पट्टे

Sikar District In-charge Secretary Inspects Camps and Distributes Land Lease Deeds to Beneficiaries - Sikar News in Hindi

सीकर। सीकर जिला प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने शुक्रवार को सीकर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर तथा खंडेला की ग्राम पंचायत कांसरड़ा तथा पलसाना की ग्राम पंचायत रैवासा में ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों को पट्टे व विभिन्न स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। प्रभारी सचिव ने नगर परिषद कैम्प की शानदार व्यवस्था और उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था के लिए वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा और शिविर प्रभारी पूनम महला की प्रशंषा की। सुबीर कुमार ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर इसी दिशा में एक प्रभावी पहल है। इससे आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sikar District In-charge Secretary Inspects Camps and Distributes Land Lease Deeds to Beneficiaries
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sikar news, sikar service camp, subir kumar, district incharge secretary, urban service camp, rural service camp, nagar parishad sikar, khandela, kansarda, palsana, raivasa, land pattas, beneficiaries, rajasthan government, bhajanlal sharma, public welfare schemes, government camps, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved