• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीकर ACB की कार्रवाई : कृषि उपज मंडी का अतिरिक्त सचिव 40,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, दुकानों के लाइसेंस जारी करने के बदले मांगे थे पैसे

Sikar ACB action : Additional Secretary of Agricultural Produce Market arrested for accepting a bribe - Sikar News in Hindi

सीकर/जयपुर | भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की सीकर इकाई ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रणधीर सिंह, अतिरिक्त सचिव (कृषि उपज मंडी, सीकर) को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी रणधीर सिंह के पास वर्तमान में कृषि उपज मंडी नीमकाथाना के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी था। ACB के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिजनों के नाम पर चार दुकानों के लाइसेंस जारी करने की एवज में आरोपी रणधीर सिंह उसे परेशान कर रहा है। सत्यापन में हुआ खुलासा: ACB की जांच और सत्यापन के दौरान सामने आया कि आरोपी ने कुल 80,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
ACB जयपुर के उपमहानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरविजन और सीकर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के निर्देशन में जाल बिछाया गया।
ट्रैप की कार्यवाही: पुलिस निरीक्षक सुभाष मील और उनकी टीम ने आज रणधीर सिंह को परिवादी से रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 40,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
ACB की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में पूछताछ जारी है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया है और अब आरोपी के ठिकानों पर तलाशी व अन्य साक्ष्यों को जुटाने की प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sikar ACB action : Additional Secretary of Agricultural Produce Market arrested for accepting a bribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sikar acb action, additional secretary, agricultural, produce market, arrested, accepting, bribe, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved