• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में वकीलों के लिए खोली जाएंगी डिजिटल लाइब्रेरियां : दिग्विजय चौटाला

Digital libraries will be opened for lawyers in Rajasthan: Digvijay Chautala - Sikar News in Hindi

सीकर। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने शनिवार को सीकर शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। आदर्श पब्लिक स्कूल में स्कूल स्टाफ और प्रबंधक ने दिग्विजय चौटाला का जोरदार स्वागत किया।

दिग्विजय ने स्कूल के सभी स्टाफ और विद्यार्थियों को 25 सितंबर को देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल के 110वें जन्मदिन के अवसर पर सीकर के जिला खेल स्टेडियम में होने वाली 'किसान विजय सम्मान दिवस' रैली का न्यौता दिया। इस कार्यक्रम के बाद वे मिलन वाटिका पहुंचे, यहां पीजी संचालकों तथा हॉस्टल संचालकों ने स्वागत किया। अपने संबोधन में जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ज्यादातर हॉस्टल संचालक हरियाणा के साथ लगते जिलों एवं हरियाणा से हैं इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि 25 सितंबर को चौ. देवीलाल को नमन करने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा की संख्या में सीकर पहुंचें।
इसके बाद दिग्विजय चौटाला सीकर बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राजस्थान सरकार में जेजेपी की हिस्सेदारी होने पर प्रदेश में स्कूल-कॉलेज स्तर पर कानूनी शिक्षा का प्रावधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों-कॉलेजों में लीगल एजुकेशन से फ्रेशर अधिवक्ता वहां पर पढ़ा कर अपनी आजीविका कमा सकेंगे। साथ ही फ्रेशर अधिवक्ताओं के लिए मासिक भत्ते की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि नए वकीलों को शुरुआती दौर में वकालत करने में कोई दिक्कत ना हो।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राजस्थान के प्रत्येक जिले में स्थित बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी को डिजिटल लाइब्रेरी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी होने से नए जजमेंट उपलब्ध हो सकेंगे और वकीलों को नई सुविधा मिलेगी। दिग्विजय ने अधिवक्ताओं को विश्वास दिलाया कि सरकार में हिस्सेदारी होने पर वकीलों के लिए प्राथमिकता से चैंबर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ जेजेपी नेता प्रो. रणधीर चीका, प्रदीप देशवाल, राजस्थान युवा प्रदेश जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक मेहरिया, सीकर जेजेपी जिलाध्यक्ष आकाश नेहरा, सेन समाज सेवा समिति सीकर के अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार वर्मा, आकाश नेहरा एडवोकेट, बजरंग लाल शर्मा एडवोकेट, श्रवण कुमार झाझरिया, राजेंद्र जांगिड़ एडवोकेट, प्रेमचंद जांगिड़ एडवोकेट, निरंजन शर्मा एडवोकेट, विनोद महलावत एडवोकेट, ओम प्रकाश सैनी एडवोकेट, हितेश श्रीवास्तव एडवोकेट, विक्रम कौशिक एडवोकेट, भरत सिंह ढाका एडवोकेट, विनोद कुमार, सरोज एडवोकेट, ओमबीर पंघाल, राय सिंह एसडीओ सहित काफी संख्या में अधिवक्तागण व आमजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Digital libraries will be opened for lawyers in Rajasthan: Digvijay Chautala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sikar, principal general secretary, jannayak janata party, digvijay singh chautala, programs, sikar city, saturday, school staff, manager, adarsh public school, welcome, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved