सीकर। रामगढ़ शेखावाटी थाना इलाके के हरदयाल पुरा गांव में शुक्रवार को एक बाप और बेटे में आपसी विवाद के चलते चाकूबाजी होने से दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरदयालपुरा निवासी शुभकरण का अपने बेटे से किसी बात को लेकर के विवाद हो गया। शुभकरण शराब का आदी था। वह तीन दिन से लगातार शराब शराब पी रहा था। बेटे ने शुभकरण को शराब पीने से मना किया तो दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में शुभकरन ने अपने बेटे को चाकू मार दिया। इसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से घबराए शुभकरन ने भी बाद में खुद के चाकू मार लिया। इसके बाद दोनों को फतेहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद रामगढ़ शेखावाटी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope