• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रमुख शासन सचिव ने जानी सवाईमाधोपुर क्षेत्र की पेयजल समस्याएं

सवाई माधोपुर। जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव रजत कुमार मिश्र ने सवाई माधोपुर जिले का दौरा कर क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को जाना और अधिकारियों को उन्हें तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पेयजल से जुड़ी कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण भी किया।

प्रमुख शासन सचिव ने दौरे के दौरान सवाईमाधोपुर शहर में पेयजल समस्या को देखते हुए विभागीय मशीनों द्वारा रणथंभौर रोड पर तुरंत दो ट्यूबवैल खोदने के निर्देश दिए। ड्रिलिंग विंग को दिए निर्देशों के अनुसार 2 मई तक मशीनें क्षेत्र में पहुंच जाएंगी और खुदाई का काम शुरू कर देंगी। इस ट्यूबवैल के शुरू होने से शहर की नीम की चौकी, हाउसिंग बोर्ड, पंसारी मोहल्ला, बरकत कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र के हजारों रहवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। प्रमुख शासन सचिव ने शहरी जल योजना सवाई माधोपुर के अन्तर्गत बनास नदी पर बनाए जा रहे 3 खुले कुओं का निरीक्षण किया और संवेदक को निर्देशित किया कि कुआ नं-1 का कार्य 20 दिवस में, कुआं नं. 2 का कार्य 30 दिवस में तथा तीसरे कुएं का स्थान परिवर्तन कर आगामी दो माह में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बनास नदी पर बने खुले कुआं को 19 किलोमीटर डीआई (लोहे की) पाइप लाइन से जोड़ने का काम शीघ्र शुरू करने के भी निर्देश दिए। 11 करोड़ रुपए की इस परियोजना को पूरा करने के लिए धन राशि एवं आदेश जारी किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sawai Madhopur news : principal Secretary rajat kumar mishra seen Drinking Water Issues in the Sawai Madhopur area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sawai madhopur news, principal secretary rajat kumar mishra, drinking water issues in sawai madhopur, ias rajat kumar mishra, sawai madhopur hindi news, sawai madhopur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, सवाई माधोपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, प्रमुख शासन सचिव रजत कुमार मिश्र, आईएएस रजत कुमार मिश्र, सवाई माधोपुर, पेयजल समस्या, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sawai-madhopur news, sawai-madhopur news in hindi, real time sawai-madhopur city news, real time news, sawai-madhopur news khas khabar, sawai-madhopur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved