• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पर्युषण : उत्तम सौच धर्म व भगवान पुष्पदंत का मोक्ष कल्याणक मनाया

Gross Digambar Jain Samaj celebrated paryushan in Sawai madhopur - Sawai-Madhopur News in Hindi

सवाई माधोपुर। पर्युषण पर्व का चतुर्थ दिवस सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा उत्तम सौच धर्म व जैन धर्म के 9 वें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत का मोक्ष कल्याणक श्रद्धापूर्वक मनाया गया। नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत स्थित जिनालयों में मोक्ष के प्रतीक स्वरूप निर्वाण लड्डू बहुत ही उत्साह के साथ चढा़या गया। साथ ही इस दौरान अनेक धार्मिक व मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि इस मांगलिक अवसर पर सहस्त्रफणी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर साहूनगर में मंदिर समिति अध्यक्ष पदमचन्द बिलाला व कोषाध्यक्ष सुरेश पल्लीवाल के संयुक्त निर्देशन में प्रातःकाल की बेला में दिव्य मंत्रोचार से उपस्थित जनसमूह की करतल ध्वनियों के बीच जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक कर विश्व शांति एवं सुख - समृद्धि की कामना की गई। इसके उपरांत इन्द्र- इन्द्राणियों द्वारा नित्य - नियम पूजन के साथ अपनी निर्मल विनम्र भक्ति समर्पित करते हुए अष्ट द्रव्यों से विशेष रूप से उत्तम सौच धर्म व दशलक्षण मण्डल विधान की संगीतमयी पूजन कर मंडल पर 18 अर्घ्य समर्पित किये और पूजन कर त्याग करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मंदिर समिति के मंत्री मुकेश जैन श्रीमाल, सदस्य सुशीला जैन, नीलकमल जैन, अशोक जैन, नवल जैन सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
धर्म की व्याख्या
इस अवसर पर दिगम्बर जैन नेमिनाथजी की नसिया मंदिर आलनपुर में सुभाष जैन श्रीमाल ने उत्तम सौच धर्म व्याख्या करते हुए समझाया कि मन की पवित्रा का भाव ही सौच धर्म है। मनुष्य क्रोध, मान, माया और लोभ के कारण चार गतियों में भटक रहा है। दूसरों की उन्नति देखकर कभी दुःखी नहीं होना चाहिए। लोभ रूपी अग्नि आत्मा की शुद्धता को जला देती है। लोभ का त्याग कर संतोष धारण करने पर जीवन सफल होगा।
जैन धार्मिक हाऊजी कार्यक्रम
साथ ही सेवा मण्डल के तत्वावधान एवं नरेश कासलीवाल के संयोजकत्व में विगत दिवस चमत्कारजी मंदिर परिसर में जैन धार्मिक हाऊजी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जैन दर्शन, तीर्थंकरों व जैन धार्मिक स्थलों की जानकारी दी गई। प्राची पांड्या ने मंगलाचरण के रूप में णमोकार महामंत्र की संगीतमयी शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बड़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दिनांक 30 अगस्त को उत्तम सत्य धर्म मनाया जावेगा तथा सेवा मण्डल के तत्वावधान में चमत्कारजी परिसर आलनपुर में संगीता श्रीमाल के संयोजकत्व में नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gross Digambar Jain Samaj celebrated paryushan in Sawai madhopur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gross digambar jain samaj, gross digambar jain samaj celebrated paryushan in sawai madhopur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sawai-madhopur news, sawai-madhopur news in hindi, real time sawai-madhopur city news, real time news, sawai-madhopur news khas khabar, sawai-madhopur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved