• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांसद हनुमान बेनीवाल ने पंचायती राज चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद

MP Hanuman Beniwal interacted with party workers regarding the Panchayati Raj elections - Nagaur News in Hindi

खास खबर। नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने रविवार को नागौर आवास पर पंचायती राज चुनावों को लेकर विभिन्न जिलों से आए जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
सांसद बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं से चुनावों को लेकर पूरी सक्रियता एवं मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया। नागौर सहित कई जिलों के जन प्रतिनिधियों ने सांसद से मुलाकात की। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और बेमौसम बारिश के कारण कटी हुई तथा खेतों में खड़ी फसलों को हुए भारी नुकसान के संदर्भ में सरकार से कहा कि इस आपदा से किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग करते हुए कहा कि इस नुकसान का सही आंकलन कराया जाए तथा प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज एवं आर्थिक सहायता जारी की जाए। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कार्यरत बीमा कंपनियों को निर्देशित किया जाए कि वे अपने प्रतिनिधियों को गांव-गांव भेजकर फसलों में हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करवाएं और पात्र बीमित किसानों को बिना अनावश्यक देरी के फसल बीमा क्लेम का भुगतान सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MP Hanuman Beniwal interacted with party workers regarding the Panchayati Raj elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rlp president mp hanuman beniwal nagaur residence meeting public representatives party workers panchayati raj elections strategy organizational strengthening, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved