• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने दहमी हमजापुर गांव में स्थित कुलदेवी मनसा माता मंदिर पहुंचकर किए माता के दर्शन

Women cricketer Shefali Verma visited the Kuldevi Mansa Mata Temple in Dahmi Hamzapur village to offer prayers. - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा आज दहमी हमजापुर गांव स्थित कुलदेवी मनसा माता के मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने परिवार सहित मनसा माता मंदिर में 56 भोग लगाया। साथ ही कुलदेवी को चांदी का छत्र, हार, चांदी की पायजेब, सोने की नोज पिन, चुटकी, नए नोटों की माला, लाल रंग की साड़ी, श्रीफल और मुकुट भेंट किया। मनसा माता के मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रशासन ने शेफाली वर्मा को चुनरी ओढ़कर स्वागत किया। शेफाली बोलीं- मैं जो कुछ भी हूं, माता के आशीर्वाद से ही हूं शेफाली ने मीडिया से बातचीत में कहा- यह जीत मेरे देश, मेरे माता-पिता और मनसा माता की कृपा से संभव हुई है। आज मैं जो कुछ भी हूं, माता के आशीर्वाद से हूं। उन्होंने कहा- मैं सेमीफाइनल में जल्दी आउट हो गई, मुझे पता है वो दो दिन और रात कैसे बीती।
शेफाली ने कहा- मेरे मन में बहुत विचार आ रहे थे। हालांकि मुझे फाइनल खेलने के बारे में पहले ही बता दिया गया था। उसके बाद बस मैं यही सोच रही थी कि फाइनल में तो अच्छा करना ही है। जब मैंने टीम को जॉइन किया था, तभी सोचा था कि कम से कम एक मैच अपने दम पर जिताना है।
प्रधानमंत्री ने टीम को 2 घंटे दिए, आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया
प्रधानमंत्री से मुलाकात के सवाल पर शेफाली ने कहा-प्रधानमंत्रीजी से हमारी मुलाकात बहुत अच्छी रही। उन्होंने टीम को 2 घंटे दिए। उन्होंने हमें और आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा।
हरियाणा सरकार हमेशा अपने खिलाड़ियों के पीछे खड़ी रहती है। हर सुविधा देती है। खिलाड़ी के तौर पर हम हमेशा टीम के लिए अच्छा करने की सोचते हैं। मैं हमेशा अपने खेल में बेहतर करने की कोशिश करती हूं। ये हमारा पहला वर्ल्ड कप है। हमें आगे बढ़ना है
ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद कॉन्फिडेंस आयासाउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में कौनसी टीम सबसे ज्यादा टफ है, इसके जवाब में शेफाली ने कहा- दोनों टीम मजबूत है। दोनों पूरा टूर्नामेंट खेलकर आई है। एक टीम का चयन नहीं किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद हमें कॉन्फिडेंस आया था। लेकिन हमें पता था कि साउथ अफ्रीका भी बहुत अच्छी टीम है। हम किसी टीम को हल्के में नहीं ले रहे थे। सभी प्लेयर अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे थे।
फीयर लेस क्रिकेट खेलने में रिवॉर्ड भी होता है
फीयर लेस क्रिकेट खेलने के सवाल पर शेफाली ने कहा- फीयर लेस क्रिकेट खेलने में रिस्क तो रहता ही है, लेकिन साथ में रिवॉर्ड भी रहता है। यही कारण है कि मैं अलग दिखती हूं। जो टीम को चाहिए वो मैं डिलीवर करने की सोचती हूं। मेरे परिवार ने यही सिखाया है कि अलग दिखना है और टीम के लिए सोचना है।
पिछले एक साल में बैटिंग पर काफी काम किया शेफाली ने कहा- पिछला एक साल काफी कठिनाई भरा रहा। उस दौरान मैंने अपनी बैटिंग पर काफी काम किया। शायद यही हार्डवर्क माताजी ने देखा और मुझे टीम में पहुंचाया। जब में गांव पहुंची तो पूरे रोहतक से लोग आए थे। मैं लड़कियों को कहती हूं कि आप हार्ड वर्क करें, आप किसी भी फील्ड में हो पूरी मेहनत करें।
फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहीं शेफाली
भारतीय महिला टीम ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए फाइनल में 52 रन से जीत दर्ज की थी। इस मैच में शेफाली वर्मा ने 78 बॉल में 87 रन की पारी खेली। इसके बाद बॉलिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 36 रन देकर 2 विकेट लिए।
शेफाली ने साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी सुने लुस का कैच अपनी ही गेंद पर लपका था। तब लुस कप्तान वोल्वार्ट के साथ 52 रन की साझेदारी कर चुकी थी। इस विकेट के बदौलत भारतीय टीम ने मैच में वापसी कर जीत अपने नाम की थी। शेफाली वर्मा को फाइनल में प्लेयर ऑफ मैच चुना गया था।
प्रतीका रावल के चोटिल होने पर टीम में मिली जगह शेफाली वर्मा को पहले वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी लीग मैच में ओपनर प्रतीका रावल चोटिल हो गईं। इसके बाद शेफाली को टीम में शामिल किया गया। शेफाली ने सेमीफाइनल से पहले 2 अभ्यास सत्रों में हिस्सा लिया। सेमीफाइनल में शेफाली जल्दी आउट हो गई थी, लेकिन फाइनल में शानदार पारी खेली।
इस दौरान बहरोड के विभिन्न सामाजिक संगठनों,मंदिर के पुजारियों,अग्रवाल समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में शेफाली वर्मा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कन्याओं को अपने हाथों से भोजन भी करवाया और भंडारा भी किया। शेफाली के पिता, भाई-बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women cricketer Shefali Verma visited the Kuldevi Mansa Mata Temple in Dahmi Hamzapur village to offer prayers.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women cricketer, shefali verma, visited, kuldevi mansa, mata, temple, dahmi hamzapur, village, offer prayers, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved