• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बहरोड़ में डीजे कोर्ट नहीं खुलने पर पूर्व विधायक के कार्यकर्ताओं ने वर्तमान विधायक का पुतला किया दहन कहा- विधायक ने क्षेत्र की जनता को किया गुमराह

When DJ court was not opened in Behror, the workers of the former MLA burnt the effigy of the current MLA and said that the MLA misled the people of the area. - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। पूर्व विधायक बलजीत यादव के समर्थकों ने कोटपूतली में कोर्ट खोले जाने का किया विरोध। पूर्व विधायक बलजीत यादव के समर्थकों ने बहरोड़ कचहरी के बाहर वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. जसवंत यादव का पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विधायक डॉ. जसवंत यादव ने क्षेत्र की जनता को गुमराह किया। बहरोड़ में लंबे समय से जिला न्यायालय की मांग की जा रही थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण यह कोर्ट कोटपूतली में स्थापित कर दी गई। पूर्व विधायक के समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और विधायक डॉ. जसवंत यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने वकीलों को झूठे आश्वासन देकर दो माह से चल रहा धरना समाप्त करवाया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूर्व विधायक बलजीत यादव के कार्यकाल में दो-दो केबिनेट मंत्री होने के बावजूद कोटपूतली बहरोड़ दोनों को मिला कर सयुक्त जिला बनाया गया था । इसके साथ ही योजना थी कि आधे कार्यालय कोटपूतली और आधे बहरोड़ में खोले जाएंगे। लेकिन वर्तमान विधायक की कमजोर पैरवी के कारण ऐसा नहीं हो पाया। कोटपूतली में डीजे कोर्ट खुलने से बहरोड़ क्षेत्र के लोग नाराज हैं कल वकीलों ने पूर्व विधायक बलजीत यादव ,केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव विधायक डॉ जसवंत यादव का पुतला दहन किया था । बहरोड़ में जिला स्तर का एक भी कार्यालय नहीं खुलने से बहरोड़ की जनता नाराज है इसके साथ ही यहां का राजनीतिक माहौल गरम हो गया है।
विधायक डॉ जसवंत यादव का पुतला दहन के दौरान संदीप यादव, लीलू शर्मा, सतीश यादव, पवन महाराजावास, दीपक पहलवान, भूप सिंह बोहरा राजेंद्र यादव, अमित यादव, हंसराज महावर, पार्षद सुनील सैनी , कालू, शिशुपाल चौधरी, संदीप बिचपुरी, सत्येंद्र यादव, अभिषेक यादव, होशियार सिंह, सोनू सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When DJ court was not opened in Behror, the workers of the former MLA burnt the effigy of the current MLA and said that the MLA misled the people of the area.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dj court, behror, workers, former mla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved