• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक : साफ-सफाई, बिजली एवं पेयजल आपूर्ति पर की चर्चा

Weekly Review Meeting Chaired by District Collector: Discussion on Sanitation, Electricity, and Drinking Water Supply - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली-बहरोड़। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को और प्रभावी करते हुए संवेदक को नालों, सीवरेज, सड़क किनारे सफाई कार्य को सक्रियता से करने हेतु पाबंद करें एवं व डोर टू डोर कचरा संग्रहण के कार्य की नियमित रूप मॉनिटरिंग करें. जिला कलेक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित कर रही थी. उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम को निर्देशित किया कि आदेशानुसार सरकारी कार्यालयों एवं भवनों में स्मार्ट मीटर लगवाने की कार्यवाही करें। पीएचईडी विभाग को अस्पतालों में पर्याप्त जलापूर्ति एवं विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारी को राजकीय भवनों में नियमानुसार फायर एनओसी एवं सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमएचओ को मां योजना की साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार करने को निर्देशित किया एवं समाज कल्याण अधिकारी को जिले में चल रहे नशामुक्ति केंद्र मानक अनुसार चलाना सुनिश्चित करने और मानक अनुसार न चलने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संपर्क पोर्टल, जनसुनवाई, जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रकरण के परीवादों का तुरंत निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए, उन्होंने कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाने को कहा.
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसीईओ सुशीला यादव, नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Weekly Review Meeting Chaired by District Collector: Discussion on Sanitation, Electricity, and Drinking Water Supply
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: weekly, review meeting, chaired, district collector, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved