बहरोड़। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। बीकानेर से अलवर जाते समय बहरोड़ कांग्रेस कार्यालय पर रुके जूली का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी नेताओं से मुलाकात की और एकजुट होकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का आह्वान किया। जूली ने चेतावनी दी कि चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
‘लोकतंत्र का हनन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी’
पत्रकारों से बातचीत में जूली ने कहा कि बीकानेर में कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि के कार्यक्रम और पार्टी की संगठनात्मक बैठक में शामिल होने के बाद वे लौट रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया है और समय पर चुनाव नहीं कराए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जूली ने ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर निकाय और पंचायत चुनाव अलग-अलग चरणों में कराए जा रहे हैं तथा लंबे समय तक आचार संहिता लागू रहने की स्थिति बन रही है। उन्होंने सवाल किया कि जब चुनाव कई चरणों में हो रहे हैं, तो इसे एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था कैसे कहा जा सकता है।
‘वोट आपका घटा, कांग्रेस का बढ़ा’
नेता प्रतिपक्ष ने नगर निकाय चुनावों में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की, लेकिन जनता का समर्थन कांग्रेस के साथ भी मजबूती से बना हुआ है।
जूली ने कहा कि पिछले विधानसभा, लोकसभा और निकाय चुनावों की तुलना में भाजपा को कम वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपहरण और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज होने की घटनाओं ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस संवैधानिक तरीके से हर गड़बड़ी का मुकाबला करेगी। जिन अधिकारियों ने नियमों के विपरीत काम किया है, उनके खिलाफ शिकायतों को आगे बढ़ाया जाएगा। जूली ने कहा कि संबंधित मामलों को विधानसभा में भी उठाया जाएगा, ताकि जिम्मेदार लोगों की भूमिका आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज हो सके।
तीन हजार करोड़ रुपये अटकने का आरोप
जूली ने पंचायती राज व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि करीब तीन हजार करोड़ रुपये के भुगतान अटके हुए हैं और ग्रामीण विकास के काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेंशन, पालनहार योजना और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का लाभ लोगों को समय पर नहीं मिल रहा है।
उन्होंने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को खाद-बीज, समर्थन मूल्य, समय पर बिजली और मुआवजा मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जूली के अनुसार, सरकार की नीतियों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में असंतोष बढ़ रहा है।
अकाल जैसे हालात, पशुओं के लिए चारे-पानी का मुद्दा उठाया
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश के कई इलाकों में सूखे जैसी स्थिति और पशुओं की मौतों की खबरों का हवाला देते हुए सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावित क्षेत्रों में चारे और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जा रही है।
जूली ने मुख्यमंत्री की ओर से दिसंबर तक पानी के टैंकर बढ़ाने की घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश को व्यापक स्तर पर राहत और स्थायी समाधान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में पानी, बिजली और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।
‘सरकार के मंत्री ही अपनी विफलता बता रहे हैं’
जूली ने बिजली और जलदाय विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब संबंधित मंत्री ही अपने क्षेत्रों में बिजली और पानी की उपलब्धता को लेकर परेशानी जता रहे हैं, तो प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने वन मंत्री के सरकार के खिलाफ धरने का भी जिक्र किया और मुख्यमंत्री के गृह जिले में अपराध की स्थिति को लेकर सवाल उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें गुमराह कर रही है। जूली ने कहा कि राजस्थान के प्रत्येक नागरिक पर करीब दो लाख रुपये का कर्ज होने का दावा करते हुए सरकार से जवाब मांगा जाना चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए क्या ठोस काम किए गए हैं।
सड़क, नाली, स्कूल और अस्पतालों की स्थिति पर सवाल
जूली ने पंचायत चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर विकास कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखने की अपील की। उन्होंने सवाल किया कि क्या गांवों में पर्याप्त सड़कें, नालियां और बोरिंग बनी हैं तथा क्या स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति संतोषजनक है।
उन्होंने स्कूल भवनों की खराब हालत, अस्पतालों में प्रसूताओं की मौतों और चिकित्सा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख करते हुए सरकार को घेरा। दिल्ली में कैंसर के नकली इंजेक्शन पकड़े जाने की घटना का हवाला देते हुए उन्होंने राजस्थान में भी ऐसे इंजेक्शनों की बिक्री की आशंका पर चिंता जताई और कहा कि दवाओं की गुणवत्ता तथा मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बहरोड़ कांग्रेस कार्यालय में जूली का स्वागत पीसीसी सचिव संजय यादव, पीसीसी महासचिव डॉ. आरसी यादव, महिला आयोग अध्यक्ष सुमन यादव, पार्षद नवीन यादव सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान पंचायत चुनावों के लिए टिकट के इच्छुक नेताओं से भी मुलाकात हुई।
जूली ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाए रखने तथा पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंचायत चुनाव में कथित अनियमितताओं का संवैधानिक तरीके से विरोध करेगी और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।
जल्द लॉन्च होंगी 5 नई बाइक, बजाज पल्सर NS200 और RS200 से लेकर हार्ले-डेविडसन Sprint 440 तक पर नजर
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
राशिफल 12 अक्टूबर: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
विद्या बालन ने नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को किया नमन, पीले पारंपरिक परिधान में दिखा खूबसूरत अंदाज
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
अवतार गिल ने दिवंगत अभिनेता भरत कपूर को जयंती पर किया याद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
14 अक्टूबर का पंचांग: मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा करने से बढ़ता है आयु, यश और बल, रात 8:38 बजे तक रहेगा आयुष्मान योग
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
काउबॉय हैट में पिता-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल, सलमान बोले-पिता हैं असली हीरो
नवरात्रि दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और भोग
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित - पीएम मोदी

अंकिता भंडारी मामले में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर पुनर्विचार की मांग

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल हादसा: 31 बच्चों और दो लेडी टीचर की मौत
राशिफल : मिथुन राशि पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव, कर्क और कन्या को मिलेंगे अच्छे अवसर
काउबॉय हैट में पिता-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल, सलमान बोले-पिता हैं असली हीरो
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल, पति ने यूं किया सेलिब्रेट
12 साल पुराना सपना हुआ सच, 'एनी बडी कैन ड्रीम' के हीरो बने राघव जुयाल
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
आशा भोसले को याद कर भावुक हुए रजा मुराद, बोले-उन जैसी गायिका दोबारा नहीं होगी
विद्या बालन ने नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को किया नमन, पीले पारंपरिक परिधान में दिखा खूबसूरत अंदाज
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 15/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope