• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंतर महाविद्यालय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में नारायणी देवी कॉलेज ने जीती चैंपियनशिप

Narayani Devi College Wins Championship in Inter-College Weightlifting Competition - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। श्रीमती नारायणी देवी पी.जी. महिला महाविद्यालय, बहरोड़ में राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय वेट लिफ्टिंग (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता-2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में नारायणी देवी पी.जी. महिला महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 4 रजत एवं 1 कांस्य पदक अर्जित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश खींची रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डीएसपी श्री सचिन शर्मा, नगर परिषद उपसभापति रामनरेश यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ओम यादव एवं पार्षद श्री वी.पी. मीणा उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की ओर से ऑब्जर्वर प्रोफेसर इंद्रजीत यादव तथा टेक्निकल अधिकारी के रूप में श्री सोनू यादव ने प्रतियोगिता के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया तथा महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं पुरुष वर्ग में आदिनाथ जैन कॉलेज, अलवर के आदित्य मेहता को शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट लिफ्टर चुना गया। महिला वर्ग में आदिनाथ जैन कॉलेज, अलवर की सलोनी सैनी ने बेस्ट लिफ्टर का पुरस्कार प्राप्त किया। सलोनी सैनी के उत्कृष्ट प्रदर्शन की अतिथियों ने सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीलम यादव ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय, अतिथियों, निर्णायक मंडल एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Narayani Devi College Wins Championship in Inter-College Weightlifting Competition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narayani devi college, wins, championship, inter-college, weightlifting, competition, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved