• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

MLA फंड घोटाला : पूर्व विधायक बलजीत यादव गिरफ्तार, 2.87 करोड़ की हेराफेरी और रिश्तेदारों के खातों में पैसे ट्रांसफर करने का आरोप

MLA Fund Scam : Former MLA Baljeet Yadav Arrested, Accused of Embezzling 2.87 Crore and Transferring Money to Relatives Accounts - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलजीत यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सरकारी धन के दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार रात को उन्हें दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित शाहजहांपुर टोल प्लाजा से हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद जयपुर कार्यालय में पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। फिलहाल, अदालत ने बलजीत यादव को तीन दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। खेल किट के नाम पर करोड़ों का गबन यह पूरा मामला साल 2021-22 के दौरान सरकारी स्कूलों के लिए क्रिकेट और बैडमिंटन किट की खरीद से जुड़ा है। बहरोड़ के 32 स्कूलों के लिए विधायक निधि (MLA-LAD) से 3.72 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि इस राशि में से करीब 2.87 करोड़ रुपए की हेराफेरी की गई। आरोपी पूर्व विधायक ने अपने पद का प्रभाव इस्तेमाल कर घटिया क्वालिटी का सामान नकद में खरीदा और सरकारी रिकॉर्ड में फर्जी व बढ़ा-चढ़ाकर बिल पेश किए। रिश्तेदारों के खातों में भेजा गया पैसा जांच में सामने आया कि बलजीत यादव इस पूरी साजिश के मुख्य सूत्रधार थे। उन्होंने खेल सामग्री की आपूर्ति के लिए ऐसी कंपनियों को टेंडर दिलवाए जिन्हें इस क्षेत्र का कोई अनुभव नहीं था। इन कंपनियों के जरिए सरकारी पैसा पहले सहयोगियों के खातों में गया और फिर वहां से बलजीत यादव के रिश्तेदारों के बैंक खातों में डायवर्ट कर दिया गया।
प्रॉपर्टी में किया निवेश ईडी के अनुसार, गबन किए गए फंड का एक बड़ा हिस्सा बेनामी संपत्ति और प्रॉपर्टी खरीदने में इस्तेमाल किया गया। बाद में इन संपत्तियों को बेचकर पैसा वापस कंपनियों को घुमाया गया और ज्यादातर रकम नकद (Cash) के रूप में निकाल ली गई। 24 जनवरी 2025 को जयपुर, दौसा और रेवाड़ी में हुई छापेमारी के दौरान ईडी को 31 लाख रुपए नकद, फर्जी दस्तावेज और कई डिजिटल सबूत मिले थे, जिनसे इस मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि हुई।
पुरानी जांचों का शिकंजा उल्लेखनीय है कि बलजीत यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भी साल 2023 में छापेमारी की थी, जिसमें स्कूलों को सप्लाई किया गया घटिया खेल सामग्री का स्टॉक बरामद हुआ था। अब ईडी ने पीएमएलए कानून के तहत शिकंजा कसते हुए पूर्व विधायक को रिमांड पर लिया है ताकि फंड ट्रांसफर के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA Fund Scam : Former MLA Baljeet Yadav Arrested, Accused of Embezzling 2.87 Crore and Transferring Money to Relatives Accounts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mla fund scam, former mla, baljeet yadav, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved