• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बानसूर में बाजरे के खेत में मिला नर कंकाल, मचा सनसनी, पहचान संभव नहीं

Male skeleton found in millet field in Bansur, sensation created, identification not possible - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली-बहरोड़। बानसूर थाना क्षेत्र के गाँव मोठूका में उस समय सनसनी फैल गई, जब बाजरे के खेत में एक नर कंकाल पड़ा हुआ मिला।

सूत्रों के अनुसार, मीणा की ढाणी के खेत में यह शव कंकाल के रूप में पड़ा हुआ था। शव इस कदर नष्ट हो चुका था कि पहचान तक संभव नहीं हो पाई। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। पास में चप्पल और तिवाल भी पड़े मिले, जो काफी पुराने और जर्जर हालत में दिख रहे थे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि शव कई दिनों पुराना लग रहा है और संभव है कि उसे जानवरों ने भी नुकसान पहुंचाया हो।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर बानसूर थानाधिकारी सुरेन्द्र मलिक मय जाप्ता, एफएसएल टीम, और रोटी बैंक की निःशुल्क एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सैंपल उठाए, वहीं पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर ज़ाब्ता लगा दिया है।
फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Male skeleton found in millet field in Bansur, sensation created, identification not possible
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: male skeleton, found, millet, field, bansur, possible, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved