• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटपूतली : नरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर बोला हमला

Kotputli: Congress Stages Protest Against Removal of Mahatma Gandhi Name from MGNREGA, Attacks Central Government - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) से 'महात्मा गांधी' का नाम हटाने और योजना को कथित रूप से कमजोर करने के विरोध में सोमवार को कोटपूतली नगर परिषद के सामने कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी कोटपूतली-बहरोड़ के जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित इस शांतिपूर्ण धरने में पार्टी के कई दिग्गज नेता और भारी संख्या में नरेगा श्रमिक शामिल हुए।

दिग्गज नेताओं ने भरी हुंकार धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे-पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, बहरोड़ कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव, पीसीसी सचिव विजय यादव, आर.सी. यादव और के.जी. कौशिक।
नरेगा केवल योजना नहीं, गरीबों का सम्मान : इन्द्राज गुर्जर
जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि नरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण भारत की रोजी-रोटी, आत्मसम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस जनहितैषी योजना को समाप्त करने की साजिश रच रही है, जिसे कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी।
कार्यकर्ताओं और मजदूरों का जुटा जमघट : नगर परिषद के बाहर आयोजित इस धरने में ब्लॉक अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ बड़ी संख्या में नरेगा मजदूर और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि योजना के मूल स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ न की जाए।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे इस "जनविरोधी साजिश" के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से संघर्ष जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kotputli: Congress Stages Protest Against Removal of Mahatma Gandhi Name from MGNREGA, Attacks Central Government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kotputli, congress stages, protest against, removal, mahatma gandhi, mgnrega, attacks, central government, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved