• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान : जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी करेंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ

District Incharge Minister Shri Vijay Singh Chaudhary will inaugurate the district level program - Kotputli-behrore News in Hindi

सांगटेडा के पीला जोहड़ पर गुरुवार (5 जून) को प्रात: 11 बजे होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में आमजन अपनी भागीदारी निभाएं - जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार "वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" का आयोजन प्रदेशभर सहित जिला स्तर पर 5 जून 2025 से 20 जून 2025 तक किया जाएगा. जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एवं अभियान का शुभारम्भ माननीय राज्य मंत्री, राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग, राजस्थान सरकार एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार (5 जून) को प्रात: 11 बजे कोटपूतली के सांगटेडा स्थित पीला जोहड़ पर आयोजित किया जाएगा. इस दौरान स्थानीय विधायकगण, जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रभारी सचिव एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज लिमिटेड ओम प्रकाश कसेरा, जिला कलेक्टर श्रीमती कप्लना अग्रवाल, उपखंड अधिकारी कोटपुतली एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी श्री बृजेश कुमार चौधरी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व आमजन कार्यक्रम स्थल पर सहभागिता दिखाएंगे.
5 जून को प्रस्तावित कार्यक्रमगंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन, जल स्त्रोत पूजन, तालाबों सहित अन्य जल स्रोतों पर साफ़ सफ़ाई, कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा। साथ ही विभिन्न स्थानों पर वंदे गंगा आमुखीकरण कार्यशाला व सांस्कृतिक संध्या, नर्सरियों का विशेष स्वच्छता कार्यक्रम, तुलसी पौधा वितरण, लवकुश वाटिका पर कार्यक्रम, हरियालो राजस्थान हेतु पूर्व तैयारी, नेचर वाक, विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रतियोगिताएं एवं बाल सभा व वंदे गंगा प्रभात फेरी, प्रेस कॉन्फ्रेंस, जल स्त्रोतों की साफ-सफाई एवं मरम्मत, रैली एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सायं 7 बजे से सरदार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटपुतली में किया जायेगा।
अभियान का उद्देश्य भू-जल संरक्षणजिला कलक्टर ने अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भूजल स्तर बढ़ाना ,जल संचयन करना तथा आमजन में जनजागरूकता लाना अभियान का मुख्य उद्देश्य हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जलाशयों का पुनरूद्धार, पर्यावरण व जल संरक्षण गतिविधियां दिनांकवार आयोजित होंगी।
आमजन से सहभागिता की अपीलजिला कलक्टर ने जिलेवासियों व प्रतिनिधियों से सक्रियता के साथ अभियान में भाग लेने व जन आंदोलन बनाने एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम में भागीदार बनकर पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
उन्होंने कहा अभियान के तहत मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, जल शक्ति अभियान, हरियालौ राजस्थान, कर्मभूमि से मातृभूमि को वंदे गंगा अभियान में व्यापारी, सामाजिक संस्थान, धार्मिक संगठन, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रत्येक दिवस विशेष कार्यक्रम आयोजित कर अभियान को सफल बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने बताया अभियान के तहत जिले के समस्त उपखंडों व समस्त ग्राम पंचायतों, ग्राम वार एवं वार्ड़ वार जल संचय संरचनाओं का निर्माण, साफ-सफाई, पुनरूद्धार सहित विभिन्न जागरूक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने विभिन्न संगठनों व आमजन से भी बारिश का पानी इकठ्ठा करने के लिए घरों व खेत के नजदीक सुरक्षित तरीके से जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण करके भूजल पुनःभरण में योगदान देने की अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Incharge Minister Shri Vijay Singh Chaudhary will inaugurate the district level program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district, incharge minister, shri vijay singh chaudhary, inaugurate, district level program, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved