• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कुओं से बरामद हुए दो युवकों के शव

Bodies of two young men recovered from two separate wells in the Shahjahanpur police station area - Kotputli-behrore News in Hindi

नीमराना। उपखंड के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस ने दो अलग अलग खंडहर कुओं से यूपी बलिया के रहने वाले दो युवकों के क्षत-विक्षत शव बरामद किए। मृतकों की पहचान अशोक कुमार पुत्र दशरथ सिंह और उसके साथी विकास कुमार पुत्र गोविंद सिंह के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मनोहरलाल मीणा ने बताया कि दोनों युवक ऑनलाइन ठग गिरोह के झांसे में आकर जयपुर आए थे। गिरोह ने अशोक को 9 लाख कीमत का जनरेटर केवल 3.5 लाख में देने का लालच दिया था। अशोक ने इस सौदे में अपने परिचित विकास को भी रुपये लेकर बुला लिया। इसके बाद दोनों रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। 19 सितंबर को मृतक अशोक के रिश्तेदार निर्भय नारायण ने बलिया थाने में दोनों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में दोनों युवकों की आखिरी मोबाइल लोकेशन कोटपुतली के आसपास पाई गई। साइबर जांच के बाद लोकेशन शाहजहांपुर के निकट होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने मंगलवार शाम ग्रामीणों की मदद से सांसेडी, जौनायचा खुर्द के बीच एक खेत के कुएं और शाहजहांपुर के वृंदावन के पीछे जौनायचा खुर्द सीमा में स्थित एक अन्य कुएं से दोनों शव बरामद किए। शव बरामद होने की सूचना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने उन्हें बलिया भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bodies of two young men recovered from two separate wells in the Shahjahanpur police station area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bodies, young, separate, wells, shahjahanpur, police, station, area, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved