• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडस्ट्रियल एरिया से सरिया चोरी, फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Bars stolen from industrial area, absconding accused arrested from Delhi - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। सोतानाला रीको इंडस्ट्रियल एरिया में हुई सरिया चोरी के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी शैलेंद्र सिंह उर्फ बंटी (40) को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई को महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज के निर्देशों पर उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ राजन दुष्यंत (IPS) के निर्देशन में अंजाम दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नीमराना) शालिनी राज (RPS), पुलिस उपाधीक्षक (बहरोड़) कृतिका यादव (RPS) और थानाधिकारी सीमा सिनसिनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचा। 9 सितंबर 2024 को प्रोजेक्ट मैनेजर संजय सिंह ने थाना बहरोड़ सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सोतानाला इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन फैक्ट्री से करीब 31.48 टन सरिया चोरी हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक उप-ठेकेदार और उसके मजदूर 29 अगस्त के बाद से लापता थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने फरार आरोपी सतविंदर सिंह को दिल्ली से दस्तयाब किया। अन्य आरोपियों की तलाश और चोरी गए सरिए की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bars stolen from industrial area, absconding accused arrested from Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baharod, bars stolen, accused arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved