• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचायती राज चुनाव–2026 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय बहरोड़ में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

An important meeting was held at the Congress office in Behror regarding preparations - Kotputli-behrore News in Hindi

दावेदारों के बायोडाटा लिए, चुनावी तैयारियों एवं संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ विस्तृत मंथन बहरोड़। आगामी पंचायती राज चुनाव–2026 की तैयारियों को लेकर आज कांग्रेस कार्यालय, बहरोड़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के दावेदारों के बायोडाटा प्राप्त किए गए तथा उनकी दावेदारी, क्षेत्र में सक्रियता, जनसंपर्क और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी की जिला सह प्रभारी श्रीमती सरलेश सिंह राना एवं बहरोड़ विधानसभा प्रभारी श्री हरगुण जी भोपर की उपस्थिति में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बहरोड़ एवं नीमराना पंचायत समितियों सहित जिला परिषद के दावेदारों से संवाद कर उनकी दावेदारी से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं। चुनावों में पार्टी की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, योग्य एवं जनसेवा के प्रति समर्पित दावेदारों की भागीदारी तथा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना प्राथमिकता है। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाएगी।
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. आर.सी. यादव, पूर्व प्रधान श्रीमती सुमन यादव, श्री विजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष श्री विकास यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-An important meeting was held at the Congress office in Behror regarding preparations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: important meeting, congress, office, behror regarding, preparations, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved