• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में अलवर के लोकेश सैनी और सुरेश कुमार चौधरी बाड़मेर में करेंगे प्रतिनिधित्व

Alwar Lokesh Saini and Suresh Kumar Chaudhary to represent the district in the Inter-District Youth Exchange Program in Barmer - Kotputli-behrore News in Hindi

नारायणपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत विभाग अलवर द्वारा अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि यह पांच दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम 16 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक होटल इंद्रप्रस्थ रिजॉर्ट, बाड़मेर में आयोजित होगा, जिसमें अलवर जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 37 युवा और युवतियां भाग लेंगे।

श्रीकृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्य नारायणपुर ब्लॉक से लोकेश सैनी और थानागाजी ब्लॉक से सुरेश कुमार चौधरी बाड़मेर जिले में अलवर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की योजना “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा संवाद, पंचप्रण, विकसित भारत 2047, नशा मुक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा जागरूकता, वित्तीय प्रबंधन पर व्याख्यान और खेलकूद जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इंटर-युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के माध्यम से अलवर जिले के युवा बाड़मेर की ऐतिहासिक विरासत, कला, संस्कृति, जीवन शैली, वेशभूषा, खान-पान और रहन-सहन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Alwar Lokesh Saini and Suresh Kumar Chaudhary to represent the district in the Inter-District Youth Exchange Program in Barmer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: inter-district youth exchange, alwar youth, barmer, lokesh saini, suresh kumar chaudhary, ek bharat shreshtha bharat, cultural program, youth dialogue, nasha mukti, cyber security awareness, skill development, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved