• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 8 नवंबर को

A district-level program will be held on November 8th to commemorate the 150th anniversary of the national song Vande Mataram. - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली- बहरोड़। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम ’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सहित जिले, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर 15 नवंबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। देशभक्ति, स्वदेश एवं एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला में 8 नवंबर 2025 को राजकीय सरदार उ मा विद्यालय कोटपुतली में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा. प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार प्रात: 8 बजे से रन एवं बाइक रैली, 9:15 बजे से स्वतंत्रा सेनानी एवं उनके परिजनों का सम्मान और 9:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान, महाविद्यालय, एनसीसी, एनएसएस, हिंदुस्तान स्काउट गाइड, पुलिस एवं आरएसी के जवान, सामाजिक संगठन और आमजन की भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों व आम नागरिकों द्वारा देशभक्ति के माहौल में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ ‘वंदे मातरम’ गायन का ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी कोटपुतली रामवतार मीणा को कार्यक्रम का समग्र प्रभारी नियुक्त किया, साथ ही संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे एवं तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए. अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद, एक्सईएन दीपक मीणा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A district-level program will be held on November 8th to commemorate the 150th anniversary of the national song Vande Mataram.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kotputli, behror, national song vande mataram\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved