• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस : कोटा ग्रामीण में तस्करी के रूट पर पुलिस का बड़ा प्रहार

Operation Route Clearance: Police deal a major blow to smuggling routes in Kota Rural. - Kota News in Hindi

5,590 किलो मादक पदार्थ और 18,304 लीटर अवैध शराब जब्त, 2.24 करोड़ रुपये नकद बरामद; 97 वाहन जब्त कर 215 तस्कर गिरफ्तार

कोटा। अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के खिलाफ कोटा ग्रामीण पुलिस का ‘ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस’ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों, एट-लेन एक्सप्रेसवे और जिले से गुजरने वाले अन्य प्रमुख मार्गों पर निगरानी और सघन चेकिंग के जरिए तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसा जा रहा है। वर्ष 2026 में अब तक पुलिस ने 474 कार्रवाइयों में 5,590 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ, 18,304 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब, 49.43 किलोग्राम अवैध चांदी और 2 करोड़ 24 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
अभियान के दौरान तस्करी में प्रयुक्त 97 वाहनों को जब्त किया गया है तथा 215 तस्करों एवं आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई अवैध सामग्री की अनुमानित कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक है। कार्रवाई के बाद तस्करी में प्रयुक्त वाहनों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा तस्करी से जुड़े नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
*तस्करी के रूट पर पुलिस की पैनी नजर*
कोटा ग्रामीण जिले से होकर गुजरने वाले प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों और एट-लेन एक्सप्रेसवे को तस्करों द्वारा मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने इन मार्गों पर विशेष निगरानी व्यवस्था की है। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग, नाकाबंदी और नियमित गश्त के माध्यम से तस्करी के प्रयासों को विफल किया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस तस्करी के रूट और उससे जुड़े नेटवर्क को चिन्हित कर कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।
*करोड़ों के अवैध कारोबार पर आर्थिक प्रहार*
पुलिस की लगातार कार्रवाई से मादक पदार्थ एवं अवैध शराब की तस्करी के माध्यम से संचालित करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार पर प्रभावी प्रहार हुआ है। बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ और शराब की बरामदगी के साथ नकदी और तस्करी में प्रयुक्त वाहनों की जब्ती से तस्करी नेटवर्क को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने अवैध मादक पदार्थ और शराब की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाने के साथ तस्करों के नेटवर्क को चिन्हित करने का काम लगातार जारी है।
-------------

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Operation Route Clearance: Police deal a major blow to smuggling routes in Kota Rural.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: operation route clearance, police deal, major blow, smuggling, kota rural, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved