• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटा : RTU हॉस्टल में छात्र की सर्पदंश से मौत के बाद दूसरे दिन भी धरना जारी, वीसी के आश्वासन के बावजूद लिखित मांग पर अड़े स्टूडेंट्स

Kota: Protests continue for a second day after a student death from a snakebite in the RTU hostel - Kota News in Hindi

कोटा। राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) के हॉस्टल में सोते समय फर्स्ट ईयर के छात्र अक्षित शर्मा की सांप के काटने से हुई दर्दनाक मौत के मामले में छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को भी यूनिवर्सिटी गेट के बाहर स्टूडेंट्स का धरना और प्रदर्शन लगातार जारी है। छात्र रात भर क कड़कड़ाती ठंड और खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठे रहे। वीसी प्रो. निमित चौधरी पहुंचे छात्रों के बीच शुक्रवार सुबह यूनिवर्सिटी के कुलपति (VC) प्रो. निमित चौधरी प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुँचे और उनसे लंबी बातचीत की। वीसी ने छात्रों को समझाने का प्रयास करते हुए कहा कि सरकारी प्रक्रिया और संसाधनों की कुछ अपनी सीमाएं होती हैं, जिसके कारण कई बार काम की गति धीमी हो जाती है। उन्होंने स्वीकार किया कि कैंपस 50 साल पुराना है और जैसा रखरखाव होना चाहिए था, वैसा शायद नहीं हो पाया है। वीसी ने यह भी आश्वासन दिया कि वे बच्चों की हर बात सुनने और उसका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा कैंपस में बुनियादी सुधारों को उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा जाएगा।
लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े छात्र
हालाँकि, वीसी के मौखिक आश्वासनों के बावजूद छात्र अपनी मांगों के लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हुए हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन उनकी मांगों को लेकर लिखित आदेश जारी नहीं करता, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। छात्रों का आरोप है कि गुरुवार से लेकर अब तक प्रशासन से कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करते हुए केवल चीफ वार्डन को हटाया है, जबकि मूल समस्याओं पर कोई ठोस लिखित कदम नहीं उठाया गया है।
छात्रों की प्रमुख मांगें:
मेडिकल सुविधाएं: कैंपस में 24x7 मेडिकल ऑफिस और कम से कम दो डॉक्टर व एम्बुलेंस की स्थाई व्यवस्था हो, क्योंकि वर्तमान में केवल एक सामान्य डिस्पेंसरी है जो सीमित समय ही खुलती है।
हॉस्टल और कैंपस का रेनोवेशन: यूनिवर्सिटी के सभी 8 हॉस्टलों (जहाँ ढाई हजार से अधिक छात्र रहते हैं) और अन्य पुरानी इमारतों का तत्काल जीर्णोद्धार किया जाए, जिससे सांप और अन्य जहरीले जीवों के आने का खतरा टले।
सफाई और सीवरेज सुधार: हॉस्टल परिसरों में नियमित साफ-सफाई और सीवर/नालियों की उचित व्यवस्था हो।
सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था: कैंपस में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को तुरंत सुधारा जाए ताकि रात के समय अंधेरा न रहे। इसके अलावा 24x7 रेस्क्यू टीम की तैनाती की मांग भी प्रमुखता से उठाई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kota: Protests continue for a second day after a student death from a snakebite in the RTU hostel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota rtu, student protest, snake bite death, vc nimit choudhary, rajasthan technical university, student demands, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved