• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला कांस्टेबल का प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले में कार्रवाई नहीं

Do not take action in case of suicide of female constable suffering from torture - Karauli News in Hindi

हिण्डौन सिटी (करौली)। जिले के हिण्डौन सिटी में 7 अप्रैल को एक महिला द्वारा पडौसी महिला कांस्टेबल व अन्य लोगों की प्रताडना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले में मृत महिला के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीडित परिवार ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए दो दिन में कार्यवाही नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। हिण्डौन के अग्रसेन बिहार निवासी मृत महिला विमलेश वैष्णव के परिजनों ने बताया कि उसके पडौस में रहने वाली महिला कांस्टेबल संतोष शर्मा, प्रीति, विजय, समुंदर देवी आदि आये दिन विमलेश से पैसों की मांग करते, मारपीट करते, प्रताडित करते व धमकी देते। जिससे उनका रहना दुश्वार हो गया। मामले की हिण्डौन थानाधिकारी से लेकर जयपुर पुलिस के आला अधिकारियों तक शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद परेशान होकर विमलेश ने 7 अप्रैल को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले में परिजनों ने आरोपियों के नामजद रिपोर्ट दी लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होने आरोप लगाया कि आरोपियों की ओर से पीडित परिवार को धमकी मिल रही है। जिसके बाद पीडित परिवार ने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन देकर परिवार की सुरक्षा व आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Do not take action in case of suicide of female constable suffering from torture
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, karuali hindoun news, suicide of female, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved