• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छोटे-छोटे प्रयासों से महिलाएं लाएं बड़े-बड़े बदलाव : मिश्रा

Women can bring big changes through small efforts: Mishra - Jodhpur News in Hindi

-अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चंचल मिश्रा ने किया महिला उद्यमिता उत्थान श्रृंगार मेले का शुभारंभ

जोधपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा के महिला प्रकोष्ठ की ओर से जोधपुर में ब्राह्मण समाज की महिलाओं को सशक्तिकरण से जोड़ने की पहल करते हुए आयोजित किए गए महिला उद्यमिता उत्थान श्रृंगार मेले का विधिवत शुभारंभ जोधपुर की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चंचल मिश्रा ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित एस के जोशी ने की। आयोजन समिति की सदस्य पूजा शर्मा नंदा बोहरा और संगीता बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि, जोधपुर संभाग में तेजी से ब्राह्मण समाज के विकास में जुटे सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा सामाजिक एकता के साथ साथ महिला सशक्तिकरण के मध्य नजर जालोरी गेट स्थित ब्रह्मबाग गौरीशंकर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किए गए इस मेले का विधिवत शुभारंभ राजस्थान पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की अतिरिक्त उपायुक्त चंचल मिश्रा ने फीता काटकर किया और उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं को संदेश दिया कि वे अपने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े और छोटे से छोटे कार्य को हाथ में लेकर उसे अमली जामा पहनाते हुए बड़े लक्ष्य की प्राप्ति करें, महिलाएं छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से बड़े-बड़े बदलाव ला सकती हैं।उन्होंने कहा कि सामाजिक स्तर पर इस तरह के प्रयास न केवल समाज को आगे बढ़ने का कार्य करते हैं बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनमें और अधिक आत्मविश्वास भरने का काम भी करते हैं। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित एस के जोशी ने विश्वास दिलाया कि महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर इस तरह की आयोजनों को प्राथमिकता दिए जाने के साथ-साथ कुछ ऐसे भी नवाचार किए जाएंगे,जिसमें महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। लोक देवता बाबा रामदेव की बीज के अवसर पर आयोजित हुए इस मेले में फीता काटने के बाद गणपति की पूजा अर्चना अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त चंचल मिश्रा द्वारा पंडित विजय दत्त पुरोहित के मंत्र उच्चारण पर की गई और उसके बाद महिला प्रकोष्ठ द्वारा चंचल मिश्रा का राजस्थानी साफा पहनकर अभिनंदन किया गया,चंचल मिश्रा ने मेले में महिलाओं द्वारा लगाई गई अलग-अलग उत्पादों की स्टॉल्स का अवलोकन करने के साथ उनका हौसला अफजाई की गई और उन्होंने महिलाओं को इसी तरह और आगे बढ़ने का संदेश देने के साथ शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चंचल मिश्रा ने गुजरात से जोधपुर आई टैरो कार्ड रीडर ईशानी पटेल और हस्तरेखा विशेषज्ञ पूजा शर्मा से भी उनकी विद्या के बारे में जानकारी ली और इस विधा को भी समय के जरूरत के मुताबिक प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women can bring big changes through small efforts: Mishra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, sarva brahmin mahasabha, women\s cell, additional deputy commissioner of police, chanchal mishra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved