• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने खींवसर में व्यक्त की शोक संवेदना

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat expressed condolences in Khinvsar - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। दिल्ली से जोधपुर पहुंचे केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंगलवार को खींवसर पहुंचे। यहां उन्होंने राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पूजनीय माताजी स्वर्गीय हेमलता कुमारी जी (माजीसा साहेब) की शोक सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शेखावत ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गजेंद्र सिंह खींवसर, उनके पुत्र धनंजय सिंह और परिजनों से मिलकर दुख साझा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व खींवसर की धर्मपत्नी का देहावसान हुआ था और अब माताजी का स्वर्गवास, यह परिवार के लिए गहन पीड़ा का क्षण है। दुःख की इस घड़ी में केंद्रीय मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Minister Gajendra Singh Shekhawat expressed condolences in Khinvsar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union minister, gajendra singh shekhawat, expressed, condolences, khinvsar, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved