• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार से किया सम्मानित

The winners of the sports competitions were awarded prizes - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार विधिक सेवा दिवस 2024 के अवसर पर विशेष योग्यजन (Specially Abled) बच्चों के लिए पूर्ण रूप से समर्पित, विधिक जागृति के क्रम में RSLSA SportsforAwareness-Udaan के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर द्वारा जिला स्तरीय तथा संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर महानगर चन्द्रशेखर शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला एवं सेशन न्यायालय, जोधपुर महानगर परिसर में स्थित कॉमन हॉल में खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शर्मा द्वारा जिला स्तर, संभाग स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसे बैडमिंटन, शॉर्टपुट, चैस, कैरम, चित्रकला, कबड्डी, शतरंज इत्यादि में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप नकद पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The winners of the sports competitions were awarded prizes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, rajasthan state legal services authority, rslsa, legal services day 2024, district legal services authority, jodhpur metropolitan, sports competitions, \r\n\r\n\r\n\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved