• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्यार्थियों को स्टार्टअप से जोड़कर मेक इन इंडिया के लक्ष्य को साकार करना रहेगा मकसद- कुलगुरू

The aim will be to realise the goal of Make in India by connecting students with startups – Vice Chancellor - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। कृषि विश्वविद्यालय में छोटी दीपावली के शुभ अवसर पर प्रो. (डॉ) विरेन्द्र सिंह जैतावत ने कुल गुरु का पदभार ग्रहण किया। रविवार को बीटीयू के कुलगुरु व‌ कृषि विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलगुरु प्रो अखिल रंजन गर्ग ने उन्हें कार्यभार सौंपा।

कुल गुरु डॉ जैतावत के विश्वविद्यालय में पहुंचने पर विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, अधिष्ठाता, शिक्षकों व गैर शैक्षणिक सदस्यों की ओर से पुष्प गुच्छ, परंपरागत तिलक, ‌साफा व माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व और अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का मौका है। अतः इस महत्वपूर्ण पद का उत्तरदायित्व निभाते हुए कृषि के क्षेत्र में एआई व ड्रोन तकनीक जैसे नवाचारों का भरपूर उपयोग कर कृषकों व कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना मेरा लक्ष्य रहेगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कौशल विकास पर अधिक जोर दिया जाएगा। चूंकि कृषि, जमीन से जुड़ा हुआ मामला है अतः 'मेक इन इंडिया' के लक्ष्य को साकार करते हुए विद्यार्थियों को व्यवहारिक शिक्षा से जोड़ने पर जोर रहेगा ताकि विद्यार्थी स्टार्टअप में आगे बढ़े।
तकनीक के सरलीकरण पर देंगे जोरः अनुसंधान पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में जितने भी नये शोध व तकनीकें आ रही है उनका सरलीकरण करके ज्यादा से ज्यादा किसानों को उनसे जोड़ कर उन्हें लाभान्वित करने का मेरा प्रयास सर्वोपरि रहेगा।
कुलगुरु डॉ जैतावत कहा कि राजस्थान का एकमात्र किसान कौशल विकास केंद्र, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर में स्थित है इसका भरपूर उपयोग करते हुए अधिक से अधिक युवाओं, व किसानों को कौशल विकास से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर इस दायित्व के लिए जो भरोसा जताया है, उसके लिए उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा।
विश्वविद्यालय के सदस्यों ने जताई खुशीः इस मौके पर विश्वविद्यालय के सदस्यो ने अत्यधिक प्रसन्नता जताई । उन्होंने कहा कि कुल गुरु डॉ जैतावत की विद्वता और कुशल नेतृत्व क्षमता से न केवल विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी अपितु कृषि क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव से संस्थान को शिक्षा, प्रसार व अनुसंधान के क्षेत्र में भी नई ऊँचाइयां मिलेगी। इस मौक पर विश्वविद्यालय के सदस्यों की ओर से उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The aim will be to realise the goal of Make in India by connecting students with startups – Vice Chancellor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, agricultural university, choti diwali, prof dr virendra singh jaitawat, assumed vice chancellor charge, btu, vice chancellor acting vice chancellor prof akhil ranjan garg handed over charge, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved