• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनाः विशेष ट्रेन 14 सितम्बर को जोधपुर से होगी रवाना

Senior Citizen Pilgrimage Scheme: Special train will leave from Jodhpur on 14th September - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के अंतर्गत विशेष ट्रेन रविवार 14 सितम्बर, 2025 को दोपहर 12.30 बजे जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन पाली एवं जवाई बांध रेलवे स्टेशन पर चयनित यात्रियों के लिए ठहराव करती हुई पवित्र तीर्थस्थल हरिद्वार, ऋषिकेश, आयोध्या, वारणसी और सारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि इस यात्रा में जोधपुर जिले के 350, पाली जिले के 100 तथा जवाई बांध से 226 वरिष्ठ नागरिक सहित कुल 676 यात्री सम्मिलित होंगे, जिसकी सूचना दूरभाष द्वारा प्रदान कर दी गई है। उन्होंने उपरोक्त यात्रा करने के लिए यात्रियों से जवाई बांध रेल्वे स्टेशन पर प्रातः 07 बजे, पाली रेलवे स्टेशन पर प्रातः 8 बजे व जोधपुर के भगत की कोठी रेवले स्टेशन पर प्रातः 10 बजे से दस्तावेजात के साथ रिपोर्ट करना के लिए कहा है। इसके साथ ही यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य की देख-रेख के लिए 1 ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारी अनुरक्षक, चिकित्सा व्यवस्था के लिए एक डॉक्टर व 2 नर्सिंग कर्मचारी उपलब्ध रहेगें, जो उनका ध्यान रखेगें। यह यात्रा देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा पूर्णतः निःशुल्क है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Senior Citizen Pilgrimage Scheme: Special train will leave from Jodhpur on 14th September
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: senior citizen pilgrimage scheme, devasthan department, rajasthan government, jodhpur, haridwar, rishikesh, ayodhya, varanasi, sarnath, special train, bhagat ki kothi railway station, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved