• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुखराज सांखला प्रांतीय विद्युत मंडल मजदूर फेडरेशन के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष मनोनीत : इंटक ने संगठन के विस्तार को लेकर की नई नियुक्तियां

Pukhraj Sankhla Appointed as Working Treasurer of the Prantiya Vidyut Mandal Mazdoor Federation - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) राजस्थान शाखा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश श्रीमाली ने प्रांतीय विद्युत मंडल मजदूर फेडरेशन इंटक राजस्थान को अधिक सक्रिय और गतिशील बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। संगठन संचालन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय और मुख्य संरक्षक रमेश व्यास के अनुमोदन के बाद दीन दयाल शर्मा को कार्यवाहक अध्यक्ष, श्याम सुन्दर शर्मा को कार्यवाहक महामंत्री तथा पुखराज सांखला को कार्यवाहक कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जोधपुर जिला यूथ इंटक के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पुखराज सांखला के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष मनोनीत होने पर राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम के कर्मचारियों और श्रमिक वर्ग में हर्ष का माहौल है। मनोनयन की घोषणा के बाद साथी कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने सांखला को साफा व माला पहनाकर तथा बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं दीं। पुखराज सांखला वर्तमान में राजस्थान विद्युत प्रसारण मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ जोधपुर जिला महामंत्री पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं और लंबे समय से विद्युत श्रमिकों की समस्याओं के निस्तारण व श्रमिक हितों की रक्षा के लिए सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pukhraj Sankhla Appointed as Working Treasurer of the Prantiya Vidyut Mandal Mazdoor Federation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pukhraj sankhla appointed working treasurer prantiya vidyut mandal mazdoor federation intuc, jagdish shrimali ramesh vyas intuc rajasthan appointments jodhpur 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved