• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उम्मेद अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

Pregnant Woman Dies at Umaid Hospital, Family Protests; Doctors Accused of Negligence - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण महिला की जान चली गई। परिजनों के अनुसार पांचबत्ती क्षेत्र निवासी महिमा पंवार पत्नी पवन सिंह को सुबह उम्मेद अस्पताल लाया गया था। उस समय महिला का ब्लड प्रेशर काफी अधिक था, लेकिन डॉक्टरों ने स्थिति को सामान्य बताया। आरोप है कि इलाज में देरी और कोताही के चलते प्रसूता की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि संबंधित गर्भवती महिला को नवंबर और दिसंबर माह में ही एमएनसी सेंटर में भर्ती होने की सलाह दी गई थी, लेकिन उस समय वह भर्ती नहीं हो सकी। आज तबीयत गंभीर होने पर महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया। स्थिति को देखते हुए सिजेरियन ऑपरेशन का निर्णय लिया गया, लेकिन उसी प्रक्रिया के दौरान महिला का निधन हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के प्रयास किए। पुलिस द्वारा परिजनों को समझाइश दी जा रही है, वहीं मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत का प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pregnant Woman Dies at Umaid Hospital, Family Protests; Doctors Accused of Negligence
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, umaid hospital, maternal death, hospital negligence, protest, caesarean operation, police action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved