• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने की जन सुनवाई, अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Parliamentary Affairs, Law and Justice Minister Jogaram Patel conducted public hearing, gave instructions to officials for quick disposal of cases. - Jodhpur News in Hindi

कहा - अधिकारीगण लोक हित में पूरी संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ करें काम जोधपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा है कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के निराकरण के साथ ही जन कल्याण और सामुदायिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इन प्रयासों में कहीं कोई कमी नहीं रखी जाएगी। केबिनेट मंत्री ने यह बात जोधपुर सर्किट हाऊस में रविवार को जनसुनवाई के दौरान कही।
उन्होंने आम जन की समस्याओं को सुना तथा इनके बारे में संबंधित अधिकारियों से एक्शन टेकन रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए उनके संतोषपूर्ण एवं त्वरित समाधान के लिए व्यापक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जोगाराम पटेल ने कहा कि जनता तथा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के प्रति अधिकारी गंभीरता बरतें तथा जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए सुशासन से परिपूर्ण राज-काज का आदर्श प्रस्तुत करें। इसके लिए विभागीय स्तर पर जन समस्याओं के निस्तारण की आरंभिक पहल करें ताकि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द हो सके और इसके लिए उन्हें किसी प्रकार की देरी का सामना न करना पड़े।
केबिनेट मंत्री पटेल ने कहा कि बुनियादी लोक सेवाओं तथा जन सुविधाओं की नियमित एवं निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों का दायित्व है जिसे उन्हे पूरी संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना चाहिए ताकि सुशासन के संकल्पों को साकार किया जा सके।
आम जन की समस्याओं को तसल्ली से सुनते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि समस्याओं का यथोचित समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Parliamentary Affairs, Law and Justice Minister Jogaram Patel conducted public hearing, gave instructions to officials for quick disposal of cases.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: \r\njodhpur, minister of parliamentary affairs, law and justice, jogaram patel, public hearing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved