• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयंबिल तप को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं : साध्वी तत्वदर्शिता

Make Ayimbil Tapas an integral part of life: Sadhvi Tatvadarshita - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। हाउसिंग बोर्ड 17 ई स्थित चिरंजीव हाउस में साध्वी तत्वदर्शिता एवं साध्वी भव्यदर्शिता के चातुर्मास समाप्ति के पश्चात नंदनवन मूर्तिपूजक तपगच्छ संघ द्वारा कृतज्ञता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए साध्वी तत्वदर्शिता ने कहा कि आयंबिल तप को निर्बाधगती से सुचारू रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयंबिल तप करने से जीवन में आने वाली समस्याओं एवं उपद्रवों को शांत किया जा सकता है। उन्होंने जैन आचारों के साथ सात्विक भोजन एवं धर्म कर्म में भी दलील न देने एवं दरार न डालने की प्रेरणा देते हुए सभी को साथ लेकर चलते हुए तोड़ने की बजाय जोड़ने की सलाह दी। दिलीप जैन एवं चिरंजीलाल टाटिया ने बताया कि उपरोक्त व्यक्तव्य गुरूवर्या ने चातुर्मास समाप्ति पश्चात संघ द्वारा आयोजित किए गए कृतज्ञता दिवस के अवसर पर दिए गए। संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंघवी ने बताया कि धर्म सभा में चौबीस तीर्थंकरों एवं महापुरुषों के चरित्र पर आधारित प्रकाशित तीन धार्मिक पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। इस मौके प्रसिद्ध जैन भजन गायिका मोनिका जैन द्वारा गाए गए विदाई से संबंधित मार्मिक भजन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड संघ से जुड़े पदाधिकारी ने भी अपने व्यक्तव्य में गुरूवर्या के प्रति अपनी गहरी निष्ठा व्यक्त करते हुए उनके द्वारा संपूर्ण किए गए ऐतिहासिक चातुर्मास के लिए अनुमोदना करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की। मुनिसुव्रत महिला मंडल द्वारा भी विदाई गीत की प्रस्तुति दी गई। आगंतुकों का स्वागत चिरंजीलाल, मोहनकंवर टाटिया, प्रवीण, निर्मला सिंघवी, सुधीर एवं मोनिका डोसी द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Make Ayimbil Tapas an integral part of life: Sadhvi Tatvadarshita
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, chaturmas, idol worshiping tapagachchha sangha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved