• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संभाग स्तरीय खेलकूद गतिविधियों में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने दिखाया दमखम

Judicial officers, advocates and employees showed their strength in divisional level sports activities. - Jodhpur News in Hindi

-राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना के प्लेटिनम जुबली समारोह के उपलक्ष में हुई गतिविधियां

जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना के प्लेटिनम जुबली समारोह के उपलक्ष में रविवार, 21 जनवरी को संभाग स्तरीय खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया , इसमें मुख्य रूप से कम दूरी की मैराथन दौड़ / चाल, साईक्लिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, शतरंज व कैरम का आयोजन जोधपुर महानगर मुख्यालय पर चन्द्रशेखर शर्मा, जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर महानगर की अध्यक्षता में किया गया। इसमें कम दूरी की मेराथन दौड़, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, शतरंज व केरम प्रतियोगिताओं का आयोजन गोशाला खेल मैदान में, बैडमिण्टन प्रतियोगिताओं का आयोजन द्रोणा स्पोर्ट्स ऐकेडमी, केशव परिसर, जोधपुर तथा साईक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, न्यू कैम्पस में किया गया।
अध्यक्ष, संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता विक्रम सांखला, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01, जोधपुर महानगर ने बताया कि संभाग स्तर पर कैरम में सिंगल्स में जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र के विक्रम राणा, युगल में विक्रम राणा व गुरूदयाल बिस्सा विजयी रहे।
इसी प्रकार शतरंज में जोधपुर जिला न्यायक्षेत्र के कुलदीप दवे, साईक्लिंग में पुरूषों में सुनील कुमार बिश्नोई, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर तथा महिलाओं में मोनिका प्रजापत, पाली से विजयी रहे।
लॉन टेनिस में पाली के एडवोकेट चन्द्रवीर सिंह तथा युगल में अर्जुन राठौड़ व चन्द्रवीर सिंह, एडवोकेट्स पाली से विजयी रहे।
बैडमिण्टन में पुरूष सिंगल्स में राजेश, भोपालगढ़ न्यायालय के रीडर, महिला सिंगल्स में सोनल ललवानी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, पाली, महिला युगल में सोनल ललवानी एवं प्रियंका पुरोहित, न्यायिक मजिस्ट्रेट्स, पाली, बैडमिण्टन युगल में अनिल भंसाली व कार्तिक लोढ़ा, एडवोकेट्स तथा मिश्रित युगल में मनहर नारायण कल्ला तथा उर्मिला, जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र के विजयी रहे।
दौड़ (100 मीटर) में पुरूषों में जोधपुर महानगर के ललित गहलोत, 200 मीटर दौड़ में सिरोही न्याय क्षेत्र के फिरोज खान, 400 मीटर दौड़ में जालौर न्यायक्षेत्र के जितेन्द्र चौधरी, 1200 मीटर दौड़ में बालोतरा न्यायक्षेत्र के श्रवण सिंह, महिला वर्ग में 100 मीटर में सिरोही न्यायक्षेत्र की शारदा मील, 400 मीटर दौड़ में पाली न्यायक्षेत्र की पूजा कंवर विजयी रहे।
सभी विजेता खिलाड़ियों को चन्द्रशेखर शर्मा, जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर महानगर एवं अनिल जोशी, जिलाध्यक्ष, राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ, जोधपुर महानगर द्वारा पारितोषिक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
अयोजन में अन्त में सभी प्रतियोगिताओं के समापन पर विक्रम सांखला, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-01, जोधपुर महानगर ने उक्त संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु सभी खिलाड़ियों, कोच तथा सहयोग करने वाले अधिकारियों व कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Judicial officers, advocates and employees showed their strength in divisional level sports activities.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, rajasthan high court, platinum jubilee celebration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved