• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश के विभिन्न राज्यों के पत्रकार पहुंचने लगे जोधपुर, राष्ट्रीय अधिवेशन में 500 से अधिक पत्रकार लेंगे भाग

Journalists from different states of the country have started arriving in Jodhpur, more than 500 journalists will participate in the national convention - Jodhpur News in Hindi

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का राष्ट्रीय अधिवेशन 11-12 सितंबर को जोधपुर में, दो दिनों तक पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर होगा मंथन, भविष्य की योजनाएं बनाने के साथ 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस की तैयारियों पर भी होगा मंथन जोधपुर। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी देश भर के पत्रकारों के हितों के लिए वर्ष 1950 से समर्पित राष्ट्रीय संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का राष्ट्रीय अधिवेशन 11 और 12 सितंबर को राजस्थान के जोधपुर जिले में आयोजित होने जा रहा है। विभिन्न राज्यों से पत्रकारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है, इस आयोजन में देश भर के 500 से अधिक पत्रकार शिरकत करेंगे।जोधपुर, जो कि राज्य का दूसरा सबसे बड़ा जिला है, इस महत्वपूर्ण आयोजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर चुका है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए इंडियन फेडरेशन वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गौड़, प्रदेश महासचिव मनवीर सिंह,जोधपुर के संभागीय अध्यक्ष विक्रम सिंह करनौत,जोधपुर जिलाध्यक्ष प्रदीप जोशी,जिला महासचिव अश्विनी व्यास और कार्यक्रम के मुख्य संयोजक नंदकिशोर शाह ने बताया कि,इस दो दिवसीय अधिवेशन में देशभर से पत्रकार प्रतिनिधि और फेडरेशन के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी भाग लेंगे। अधिवेशन के दौरान पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों, और सुरक्षा संबंधी कानून को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करवाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही पत्रकारों के मान-सम्मान और गरिमा को बनाए रखने हेतु संगठनात्मक स्तर पर किए जाने वाले प्रयासों पर भी चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि,फेडरेशन का उद्देश्य देश के हर गांव, पंचायत, कस्बे, उपखंड, जिले, महानगर और राज्यों तक संगठन की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है। इस दिशा में अधिवेशन के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।साथ ही, आगामी 28 अक्टूबर को फेडरेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जाने वाले विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा और क्रियान्वयन को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी।यह अधिवेशन संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ, पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।
फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की स्थापना 28 अक्टूबर 1950 को पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी। देशभर के श्रमिक पत्रकारों को एक साझा मंच पर लाकर उनकी समस्याओं को संगठित रूप से उठाने वाले इस संगठन ने भारतीय पत्रकारिता के इतिहास में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ दर्ज की हैं। संगठन के प्रथम अध्यक्ष एस. ए. निसार अहमद और महासचिव के. रामाराव थे, जिनके नेतृत्व में IFWJ ने प्रेस आयोग के गठन, वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट 1955 के क्रियान्वयन और वेतन आयोगों की सिफारिशों को लागू कराने में अहम भूमिका निभाई।
आज भी यह संगठन बदलते मीडिया परिवेश में पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है और डिजिटल मीडिया, फ्रीलांसर पत्रकारों तथा क्षेत्रीय पत्रकारों की चुनौतियों को प्रमुखता से उठा रहा है। लोकतांत्रिक ढांचे पर आधारित यह संगठन समय-समय पर अधिवेशन, सेमिनार और आंदोलनों के माध्यम से पत्रकारों को संगठित करता है। IFWJ पत्रकारों के लिए एक ऐसी आवाज बन चुका है, जो न केवल उनके अधिकारों की मांग करता है, बल्कि उनके लिए संघर्ष की अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहता है।
शुभारंभ और समापन में रहेगा मेहमान अतिथियों का जमावड़ा
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के जिला अध्यक्ष प्रदीप जोशी और महासचिव अश्विनी व्यास ने बताया कि,11 सितंबर को विधिवत रूप से अधिवेशन को शुरुआत हुई।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महाराजा एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य गज सिंह होंगे जबकि विशिष्ट अतिथियों में राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,जोराराम कुमावत,के के बिश्नोई, विधायक देवेंद्र जोशी, विधायक अतुल भंसाली, बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक एम एल गर्ग,वरिष्ठ पत्रकार आयशा खानम,फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत,जी न्यूज़ के राजस्थान सम्पादक मनीष शर्मा और नेटवर्क 18 के राजस्थान सम्पादक अमित भट्ट सहित अनेक गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं, 12 सितंबर को सांय 4:30 बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे। समापन समारोह में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी, दक्षिण व उत्तर नगर निगम की महापौर वनिता सेठ व कुंती देवड़ा, भाजपा जोधपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, सीईओ जिला परिषद आशीष मिश्रा, साध्वी प्रीति प्रियवंदा सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
जोधपुर के पत्रकारों ने संभाला राष्ट्रीय अधिवेशन का जिम्मा
जोधपुर के रातानाडा स्थित माहेश्वरी भवन में 11 और 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के संयोजक और आई एफ डब्ल्यू जे के जिलाध्यक्ष प्रदीप जोशी तथा आयोजन के मुख्य संयोजक नंदकिशोर शाह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि,इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति में शामिल विक्रम सिंह करनोत, प्रवीण बोथरा, अश्वनी व्यास, डॉ रंजन दवे, मनोज जैन , डॉ लक्ष्मण मोतीवाल, योगेश दवे, अफरोज पठान, शेखर व्यास, समीर खान, भूपेंद्र बिश्नोई, महेश शर्मा ईश्वर सिंह, सुमेर सिंह चूंड़ावत, डॉ पाबूराम, भवानी सिंह भाटी, रमेश सारस्वत, शिव सिंह सिसोदिया, राजेश पुरोहित, सूर्याश मूथा, प्रदीप दवे, दीपक पुरोहित, लक्षित दवे, पवन जोशी, नरेंद्र ओझा, हर्षित जोशी, प्रवीण बोथरा, मनोज जैन, पवन प्रजापत, संवितेश्वर पुरोहित, जितेंद्र डूडी, पुनीत माथुर, मुकेश श्रीमाली, श्रेयांश भंसाली, मनोज शर्मा, राजेश मेहता, राजेश जैन, राजकुमारी और अनीता चौधरी पूरी मुस्तैदी से जुड़े हुए हैं।
राजस्थानी संस्कृति में रंगेगा पत्रकारों का राष्ट्रीय अधिवेशन
आयोजन के मुख्य संयोजक नंदकिशोर शाह ने बताया कि,इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) द्वारा 11 और 12 सितंबर को जोधपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अनूठी छटा देखने को मिलेगी। अधिवेशन में भाग लेने वाले देशभर के पत्रकारों को जहां राजस्थानी लोक कलाकारों की स्वर लहरिया प्रस्तुतियों के माध्यम से लोक कला से रूबरू होने का अवसर मिलेगा, वहीं उन्हें पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद चखने का भी मौका मिलेगा।
दो दिवसीय इस आयोजन में जोधपुर की ऐतिहासिक धरोहर, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक वैभव से देशभर से आए पत्रकारों को परिचित कराया जाएगा। अधिवेशन का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे न केवल अपने अनुभव साझा कर सकें, बल्कि राजस्थान की अतुल्य सांस्कृतिक पहचान को भी करीब से जान सकें।
राजस्थानी साफे से होगा पत्रकारों का भव्य स्वागत,निशुल्क प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्यइंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) द्वारा दिनांक 11 एवं 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में बिना रजिस्ट्रेशन किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा,यह पहला अवसर होगा जब अधिवेशन में कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा,लेकिन इस निशुल्क अधिवेशन में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।हर राज्य से आने वाले पत्रकार साथियों का राजस्थानी परंपरा अनुसार 'साफा' पहनाकर आयोजन स्थल माहेश्वरी भवन के प्रवेश द्वार पर स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा।पंजीकरण की विधिवत व्यवस्था वहीं प्रवेश द्वार पर की गई है। राजस्थान की परंपरा के अनुसार अतिथि देवो भव की तर्ज पर मान मनुहार के लिए प्रसिद्ध राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर में आने वाली पत्रकारों को राजस्थानी साफे से अभिनंदन करने के अलावा माथे पर तिलक लगाकर अभिनंदन भी किया जाएगा।
अधिवेशन में सहयोग करने वालों का होगा सम्मान
इंडियन फेडरेशन का वर्किंग जर्नलिस्ट के जिला अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने बताया कि,जोधपुर के इतिहास में पहली बार किसी पत्रकार संगठन के द्वारा इस स्तर परराष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है जिसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों का सहयोग मिला है,उन सभी को इस अधिवेशन में सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Journalists from different states of the country have started arriving in Jodhpur, more than 500 journalists will participate in the national convention
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: journalists, different, states, country, jodhpur, journalists, participate, national, convention, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved