• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर : जब गज्जू बन्ना के गले लगकर फफक पड़े धन्नाराम, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ढांढस बंधा कहा—मस्त रेवणों आपने, आपां दोनों मिल पार्टी जिंदाबाद करां

Jodhpur: Dhannaram breaks down while embracing Gajju Banna, Union Minister Shekhawat - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। नगर निकाय चुनावों के बीच टिकट बंटवारे की कड़वाहट और मायूसी के बीच जोधपुर एयरपोर्ट पर एक बेहद भावुक और दिलचस्प सियासी नजारा देखने को मिला। वार्ड नंबर 10 से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दावेदारी कर रहे सक्रिय कार्यकर्ता धन्नाराम चौधरी जैसे ही केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने पहुंचे, वे अपनी भावनाएं काबू में नहीं रख पाए और फफक-फफक कर रो पड़े। राजस्थान की सियासत में 'गज्जू बन्ना' के नाम से लोकप्रिय केंद्रीय मंत्री शेखावत ने भी बिना एक पल गंवाए अपने कार्यकर्ता को सीने से लगा लिया। 'पार्टी में ओर घणा मौका देई...'
टिकट न मिलने के मलाल से आहत धन्नाराम को सांत्वना देते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने मारवाड़ी अंदाज में ढांढस बंधाया:
"कोई बात नहीं, मस्त रेवणों आपने! पार्टी में ओर घणा मौका देई, आपां दोनों मिल पार्टी जिंदाबाद करां।"
केंद्रीय मंत्री का यह अपनत्व और आत्मीय संबल पाते ही धन्नाराम चौधरी के चेहरे से मायूसी और निराशा के बादल छंट गए और उनकी आंखों के आंसुओं के बीच चेहरे पर मुस्कान तैर आई।
सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना वीडियो
जोधपुर नगर निगम चुनाव में टिकट कटने के बाद उपजे असंतोष और बगावत के माहौल के बीच केंद्रीय मंत्री शेखावत का यह आत्मीय अंदाज राजनीतिक हलकों में खासी सुर्खियां बटोर रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि शीर्ष नेताओं का ऐसा सहज और संबल देने वाला व्यवहार चुनावी जंग में मायूस कार्यकर्ताओं में दोबारा नई ऊर्जा फूंकने का काम करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jodhpur: Dhannaram breaks down while embracing Gajju Banna, Union Minister Shekhawat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gajendra singh shekhawat emotional moment, dhannaram choudhary ward 10 jodhpur, jodhpur airport bjp video, gajju banna jodhpur civic polls, rajasthan nagar nigam chunav bjp rift, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved