• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर के भावी गांव में चुनावी विवाद ने पकड़ा तूल, पुलिस थाने पर पथराव; आत्मदाह का प्रयास

Election-related dispute escalates in Jodhpurs Bhavi village; police station pelted with stones; attempt at self-immolation - Jodhpur News in Hindi

-पंचायती राज चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों के बाद दोबारा मतदान की मांग को लेकर घेराव और हंगामा, भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण के ग्राम भावी में पंचायती राज चुनाव के दौरान कथित गड़बड़ी को लेकर विवाद बढ़ गया। दोबारा मतदान कराने की मांग को लेकर एक पक्ष के लोगों ने पुलिस थाने का घेराव किया और इस दौरान पत्थरबाजी की। वहीं, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी ने आत्मदाह का प्रयास किया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को मौके से खदेड़ा। पुलिस ने संभाली स्थिति, मौके पर शांति
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने बताया कि ग्राम भावी में पंचायती राज के पंच-सरपंच चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों के बाद दोबारा मतदान की मांग उठाई गई थी। इसी को लेकर एक पक्ष ने पुलिस थाने का घेराव किया। घटनाक्रम के दौरान पथराव और आत्मदाह के प्रयास की स्थिति बनी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौके पर शांति है।
अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाया जाएगा। मतदाता भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Election-related dispute escalates in Jodhpurs Bhavi village; police station pelted with stones; attempt at self-immolation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur news, bhavi village, panchayati raj election, rajasthan panchayat election, police station protest, stone pelting, sunil chaudhary, repoll demand, rajasthan police, election law and order, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved